ED के निशाने पर आए CA नरेश कुमार केजरीवाल, रांची, मुंबई के साथ सूरत के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) की सुबह में झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश कुमार केजरीवाल के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारियां की. यह बड़ी कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई है, जिसमें सीए नरेश कुमार केजरीवाल के रांची स्थित कार्यालय समेत मुंबई और गुजरात के सूरत जिले के कई ठिकानों पर भी छापेमारी अभियान चलाया गया है.

एजेंसी को शक है कि नरेश केजरीवाल बड़े स्तर पर हवाला और अवैध फंड ट्रांसफर कर रहे थे. यह मामला तब सामने आया जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. जांच में पता चला कि केजरीवाल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नाइजीरिया के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में कई विदेशी शेल कंपनियां बना रखी है. ये कंपनियां भले ही विदेशों में रजिस्टर्ड है, लेकिन इन्हें पूरी तरह से भारत से ही कंट्रोल किया जा रहा था.

आयकर विभाग की जांच में क्या हुआ खुलासा?

आयकर विभाग की जांच में खुलासा किया गया कि इन कंपनियों में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेनामी रकम जमा की गई है. इतना ही नहीं, लगभग 1,500 करोड़ रुपये फर्जी टेलीग्राफिक ट्रांसफर (TT) के जरिए भारत में वापस भी भेजे गए है. ये पूरा पैसा कथित रूप से हवाला चैनलों के जरिए घूमाया गया. क्योंकि इन विदेशी संपत्तियों और कंपनियों की जानकारी भारत में किसी भी दस्तावेज या रिटर्न में नहीं दी गई थी. इसलिए एजेंसी को शक है कि इन्हें काले धन को सफेद करने और अवैध लेनदेन को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इस छापेमारी अभियान का मुख्य उद्देश्य उन डिजिटल डाटा, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सभी कागजातों को अपने कब्जे में लेना है, जिनसे इस बड़े क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर रैकेट के सबूत हासिल हो सके. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »