‘अभी तो शुरुआत भी नहीं की’, हॉलीवुड में भी धाक जमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना आगे का प्लान

अपनी मेहनत और हौसले के बलबूते पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है. हिंदी सिनेमा में भी एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब वे ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों तरह की फिल्मों से फैंस का दिल जीत रही हैं. हालांकि, आज भी प्रियंका का कहना है कि हॉलीवुड में उन्हें बहुत कुछ करना है.

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद ‘बेवॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’, ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’, और एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया.

हॉलीवुड जर्नी पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?

अपनी हॉलीवुड जर्नी पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने आईएएनएस से कहा, “मैं इन सब के बारे में थोड़ा सोचती हूं, क्योंकि एक कलाकार होने के नाते मुझे अंग्रेजी भाषा में अभी और भी काम करना है. मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत भी नहीं की है. मैंने हिंदी सिनेमा में लगभग हर तरह का काम किया है और अब मैं वैसा ही काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती हूं.”

प्रियंका ने आगे कहा कि वे ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं जिनके किरदार या फिल्म संस्कृति से जुड़े हों और लोगों को उनसे प्रेरणा मिले. अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे ‘बॉर्न हंग्री’ जैसी और खूबसूरत कहानियों पर काम करना चाहती हैं. एक्ट्रेस निर्देशक बैरी एवरिच के साथ मिलकर और प्रोजेक्ट्स भी करना चाहती हैं. वे उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं.

बता दें कि ‘बॉर्न हंग्री’ डॉक्यूमेंट्री एक्ट्रेस के पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनी है. डॉक्यूमेंट्री बीते साल 2024 में रिलीज हुई थी और डॉक्यूमेंट्री को वैश्विक स्तर पर अच्छा रिस्पांस मिला था.

 

हुनरमंदों की मदद करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा 

हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के साथ प्रियंका उन कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों को भी सपोर्ट करना चाहती हैं, जिन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच या मौके की तलाश है.

उन्होंने कहा कि हमें उन कलाकारों को आगे लाना पसंद है, चाहे वे फिल्म निर्माता हों, लेखक हों, अभिनेता हों, या कोई भी प्रतिभा हो जो दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना चाहती हो. हम उन्हें एक मंच देना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन फिल्म निर्माताओं, लेखकों और अभिनेताओं को एक वैश्विक मंच की ज़रूरत है, उनको सपोर्ट करना हमारा मेन फोकस रहता है. हाईन्यूज़ !

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »