Hindu Funeral Rituals: किन- किन लोगों को नहीं जाना चाहिए श्मशान घाट? इन्हें क्यों रहना चाहिए अंतिम संस्कार से दूर, जानिए क्या है कारण!

Hindu Funeral Rituals:HN/ इस दुनिया में आने के बाद हर व्यक्ति की मृत्यु तो अपने-अपने समय पर निश्चित है. मृत्यु के बाद व्यक्ति के शरीर को श्मशान ले जाकर आग दी जाती है और सभी परंपराओं का पालन किया जाता है. यह हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में से एक है.

मगर शास्त्रों के मुताबिक कुछ लोगों का श्मशान घाट जाना बिल्कुल वर्जित माना गया है. क्योंकि इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है. आइए जानते किन लोगों को अंतिम संस्कार में नहीं जाना चाहिए और क्या है इसके पीछे का धार्मिक कारण.

छोटों बच्चों को प्रकिया से रखें दूर

श्मशान घाट जैसी जगहों पर छोटे बच्चों को ले जाना चाहिए और न ही उन्हें अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए. ऐसा करने से वे मानसिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं. जिससे उनके मन में डर, असुरक्षा जैसी चीजें बैठ सकती हैं. इसलिए हिंदू शास्त्र में बच्चों को श्मशान ले जाना मना किया गया है.

सूतक लगे इंसान को नहीं जाना चाहिए श्मशान

अगर किसी के घर में हाल ही में मृत्यु हुई हो और उसका सूतक लगा हो तो, ऐसे में किसी ओर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार मरणाशौच के समय में व्यक्ति धार्मिक रूप से अपवित्र होता है.

जिससे दोनों आत्माओं की शांति में बाधाएं आ सकती है. जिस वजह से व्यक्ति को श्मशान जाने से बचना चाहिए.

अस्वस्थ व्यक्ति ना हो शामिल

जो इंसान मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार है उसे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए. क्योंकि माना जाता है कि श्मशान का माहौल भीड़-भाड़ और धुआं वाला होता है, जो बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. जो उसके लिए नुकसानदेह साबित होगा.

गर्भवती महिलाएं नहीं जा सकती श्मशान

गर्भवती महिलाओं को पारंपरिक रूप से श्मशान घाट या अंतिम संस्कार में शामिल होने से रोका जाता है. मान्यता है कि ऐसे स्थानों का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है, जिसका प्रभाव मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ सकता है.

कहा जाता है कि इस तरह का माहौल शिशु की मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर भी असर डाल सकता है. इसी कारण कई यह सलाह दी जाती है कि गर्भवती महिलाएं अंतिम संस्कार से दूर रहें, ताकि उनके और बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि highnews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »