अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों को चिह्नित कर सूचीबद्ध कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, अकेले सीतापुर में उसकी करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा लखनऊ और प्रयागराज में भी कई संपत्तियां सामने आई हैं.

पुलिस अब सुरेंद्र की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है. इसके लिए सीआरपीसी की धारा 82 और 83 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पुलिस ने इससे जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य जुटा लिए हैं. जल्द ही कुर्की की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी.

अंकित बालियान हत्याकांड: दुकानदार ने देखे आरोपियों के चेहरे, बताया- किसी ने मास्क नहीं लगाए थे

चार टीमें भवन मालिक सुरेंद्र की लगातार कर रहीं तलाश

22 जून को हुए अग्निकांड के बाद से सुरेंद्र शुक्ला फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. अब पुलिस उसे भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में भी जुटी है. अलीगंज इंस्पेक्टर और मामले के विवेचक ध्रुव कुमार के मुताबिक, पुलिस की चार टीमें सुरेंद्र की तलाश में सीतापुर, प्रयागराज और दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं. सुरेंद्र ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी दाखिल की है, जिस पर 7 सितंबर को सुनवाई होनी है.

अलीगंज अग्निकांड में गई थी 15 लोगों की जान

आपको बता दें कि अलीगंज में 22 जून की दोपहर करीब 2:15 बजे इस इमारत में भीषण आग लगी थी. शुरुआती जांच में आग की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई गई थी. आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग अंदर फंस गए. जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी थी. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 9 लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद से ही भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला पुलिस के निशाने पर है. हाईन्यूज़ !

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »