महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं होने की वजह से झांसी-मिर्जापुर हाईवे आधा किमी तक जलमग्न हो गया. जिसके चलते 200 से अधिक दुकानों समेत सैकड़ों घरों में पानी भर गया. जिसकी वजह से रक्षाबंधन के त्यौहार पर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्राफा व्यापारियों का लाखों का सामान बर्बाद हो चुका है.

महोबा जिले का कुलपहाड़ कस्बा इस समय जलप्रलय का सामना कर रहा है. सुबह पांच बजे से शुरू हुई लगातार 6 घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे कस्बे को पानी-पानी कर दिया है. बारिश का सबसे भीषण असर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर देखने को मिला, जहां आधा किमी तक सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. जलभराव की वजह से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और राहगीर भारी मुसीबत में फंस गए.

200 से ज्यादा दुकानों में भरा पानी

कस्बे का मुख्य बाजार किसी तालाब में तब्दील हो चुका है.  निकासी के लिए बनाए गए नालों के चोक होने से बारिश का पानी 80 फीसदी बाजार में घुस गया. रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए व्यापारियों द्वारा लाया गया सामान चंद घंटों में तबाह हो गया. स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी मुजीब अली ने कहा कि यहां बाजार की 200 से ज्यादा दुकानों को नुक़सान हुआ है.

सर्राफा व्यापारी रामजी सोनी और अनिल कुमार का कहना है कि दुकानों के काउंटर, अलमारियां और सारा सामान  भीग चुका हैं, जिससे व्यापारी रोने को मजबूर हैं. वहीं कपड़ा व्यापारी शिवराम नामदेवके मुताबिक, दुकानों में डेढ़ से दो फीट पानी भरा हुआ है, जिसे निकालने के लिए लोग खुद मशक्कत कर रहे हैं.

जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त

बाजार के अलावा कस्बे की राजपूत कॉलोनी और रिहाइशी इलाकों में भी पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. स्थानीय नागरिक अरुण कुमार के अनुसार, क्षेत्र में बड़े नाले की जगह छोटी नालियाँ होना इस आपदा की मुख्य वजह है. आनन-फानन में नगर पंचायत ने जेसीबी मशीनों को लगाकर बंद पड़े नालों को खुलवाने और हाईवे से पानी हटाने का काम शुरू किया है.

शहर में हुए जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जो तैयारी मानसून से पहले होनी चाहिए थी, वह नुकसान होने के बाद की जा रही है. कस्बे के पीड़ित व्यापारियों ने अब शासन-प्रशासन से जल निकासी के स्थायी समाधान और हुए भारी नुकसान के मुआवजे की मांग की है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »