पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने बुधवार (26 अगस्त) को उनके इंटरनेशनल रिटायरमेंट की जानकारी दी. उन्होंने पाकिस्तान के लिए दोनों फॉर्मेट में मिलाकर 4 वर्ल्ड कप खेले. ऐमन 2023 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए खेलती हुई नजर आई थीं.

पाक गेंदबाज ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने करियर का आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका में हुए 2023 टी20 वर्ल्ड कप में खेला. ऐमन पाकिस्तान के लिए फॉर्मेट में खेलने वाली 37वीं खिलाड़ी थीं. वह मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलती थीं. हालांकि उन्होंने कुछ वनडे मुकाबले भी खेले.

ऐमन ने खेले 4 वर्ल्ड कप

वह पाकिस्तान के लिए 2018, 2020 और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप में नजर आई थीं. इसके अलावा ऐमन पाकिस्तान के लिए 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थीं, जो न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला गया था. टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया मुकाबला उनके करियर का आखिरी वनडे रहा.

सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

गौर करने वाली बात यह है कि ऐमन के सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय संन्यास की बात कही गई. लिहाजा वह दुनियाभर में होने वाली अलग-अलग टी20 लीग में खेलती हुई नजर आ सकती हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बाद वह क्रिकेट का सफर जारी रखती हैं या नहीं. अब अक्सर क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय संन्यास के बाद लीग क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं. तमाम क्रिकेटर तो सिर्फ लीग खेलने के लिए ही संन्यास लेते हैं.

ऐमन अनवर का करियर

नजर डालें ऐमन के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने 8 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे की 8 पारियों में उन्होंने 4 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 1/13 का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 37 पारियों में ऐमन ने 29.44 की औसत से 29 विकेट अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट फिगर 3/30 का रहा. उनकी इकॉनमी 6.98 की रही. हाईन्यूज़ !

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »