Kharmas 2025: लगने वाला हैं खरमास, जल्द निपटा लें शुभ काम, इस दिन से बंद हो जाएंगे सारे मांगलिक कार्य

Kharmas 2025:HN/ खरमास यानी वो 30 दिन जब सारे मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है. खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, इस दिन धनु संक्रांति है इसका समापन 14 जनवरी 2026 को होगा. धर्म लाभ कमाने के लिए खरमास का हर एक दिन बहुत शुभ है.

खरमास साल में दो बार लगता है. सूर्य जब मीन या धनु राशि में जाते हैं तब खरमास लगते हैं. खरमास के देवता विष्णु जी हैं, ऐसे में इस पूरे महीने जप-तप, तीर्थ दर्शन, दान करना शुभ फलदायी होता है. वहीं विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई आदि मांगलिक कार्य नहीं करते हैं. न ही नया काम शुरू किया जाता है.

खरमास कब से शुरू

दिसंबर महीने में ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 दिसंबर को सुबह 4.27 मिनट पर अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे. सूर्य देव के वृश्चकि राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास शुरू होगा.

खरमास में क्या करें

  • किसकी पूजा करें – खरमास में प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्रोत का जाप करें. इससे रोग दोष दूर होते हैं. विष्णु जी और तुलसी तुलसी की पूजा करें, खासकर रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल न डालें.
  • स्नान – इस माह में तीर्थ यात्रा करनी चाहिए. किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. जो लोग नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपने घर पर गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए. पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं.
  • कौन सा पाठ करें – भागवत गीता, रामायण या सत्यनारायण कथा का पाठ करें.
  • दान-पुण्य- ज़रूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें.
  • तीर्थ यात्रा- धार्मिक स्थलों की यात्रा करें.

खरमास में क्यों नहीं करना चाहिए शुभ काम

जब सूर्य अपने गुरु की सेवा में रहते हैं तो इस ग्रह की शक्ति कम हो जाती है. साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कम होता है. इन दोनों ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से मांगलिक कर्म न करने की सलाह दी जाती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि highnews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »