रामू बनाएंगे ‘पुलिस स्टेशन में भूत’, 27 साल बाद मनोज बाजपेयी के साथ फिर से कर रहे काम

निर्देशक राम गोपाल वर्मा, मनोज बाजपेयी के साथ दर्शकों को डर का एहसास कराने के लिए फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ लेकर आ रहे हैं. शनिवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक एक्टर की तस्वीर पोस्ट की.

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता मनोज बाजपेयी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मनोज बाजपेयी की एक झलक पुलिस स्टेशन में भूत से.”

 

फैंस को खूब पसंद आ रही है रामू की पोस्ट

निर्देशक की पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है. वे दोनों की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि निर्देशक और मनोज बाजपेयी लंबे समय के अंतराल के बाद फिर से साथ में वापसी कर रहे हैं.

27 साल बाद दोनों करेंगे साथ में काम

बता दें कि दोनों ने आखिरी बार फिल्म सत्या में काम किया था. साल 1998 की फिल्म सत्या को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था और इस फिल्म ने अभिनेता को भी अच्छी पहचान दी थी. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा, सैफाली शाह, जेडी चक्रबर्ती, सौरभ शुक्ला, परेश रावल और उर्मिला मातोंडकर जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म में मनोज ने भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया था, जो लोगों को आज भी याद आता है.

अब दोनों लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में साथ आए हैं. इस फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और राम्या कृण्णन भी होंगी. फिल्म का निर्माण वेव एमिरेट्स मीडिया प्रोडक्शन और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है. साल 2026 में इसके रिलीज की उम्मीद लगाई जा रही है.

हाल ही में मनोज बाजपेयी की सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 अमेजन प्राइम में स्ट्रीम हुई है. इस बार नई कहानियों के साथ नए किरदार भी जुड़े हैं, जिनमें जयदीप अहलावत और निमृत कौर शामिल हैं. इस बार सीरीज में श्रीकांत तिवारी की निजी जिंदगी और उनके प्रोफेशनल संघर्षों के बीच का टकराव देखने को मिल रहा है. हाईन्यूज़ !

12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं होगी बिक्री

Alcohol Based Drug: अगर आप भी बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीद लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. केंद्र

Read More »

लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक, एक पारी में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इतिहास रच दिया है. लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी लगाई

Read More »

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद मुज्तबा खामेनेई की पहली सार्वजनिक मौजूदगी! जानें कब होगा बड़ा कार्यक्रम

ईरान के नए सुप्रीम नेता को लेकर बड़ी खबर रविवार (12 जुलाई) को आई है. ईरानी मीडिया के मुताबिक सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई मंगलवार (14

Read More »

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 17 नई तहसीलों को LG की मंजूरी, जानिए क्या बदलेगा

लद्दाख में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल ने 17 नई तहसीलों

Read More »

बांग्लादेश में PM तारिक रहमान पर बढ़ा सियासी दबाव, जमात चीफ बोले- BNP ने वादा तोड़ा

बांग्लादेश में जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के फैसले को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. विपक्ष के नेता और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी अमीर के शफीकुर रहमान ने

Read More »

भारत पर 500% टैरिफ की धमकी! जानिए ट्रंप के करीबी लिंडसे ग्राहम के भारत विरोधी बयानों की पूरी टाइमलाइन

अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की शनिवार (11 जुलाई 2026) की शाम को अचानक निधन हो गया. वह 71 साल के थे. पाकिस्तान की नीति

Read More »

INDW vs ENGW: स्मृति मंधाना 17 रन से इतिहास रचने से चूकीं, इंग्लैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी

लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह इतिहास में पहली बार है जब लॉर्डस मैदान पर कोई महिला

Read More »

IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया के सामने ‘नंबर-1’ बचाने की चुनौती, वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड से मिली बड़ी वार्निंग

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार चुकी है, लेकिन आज होने वाला पांचवां टी20 जीतना श्रेयस अय्यर एंड टीम के लिए बहुत

Read More »

India-Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो, भारत में बजेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का बिगुल

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खेल सहयोग को नई दिशा देने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है. दोनों देशों ने इसे खेल, कौशल विकास

Read More »