अमिताभ बच्चन को ‘सर’ ना कहने पर कादर खान ने चुकाई थी बहुत बड़ी कीमत, हाथ से चले गए थे बड़े प्रोजेक्ट

अभिनेता कादर खान की गिनती हिंदी सिनेमा के मंजे हुए कलाकारों में होती है. भले ही वे दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी कॉमेडी और संजीदा दोनों तरह के किरदारों से आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

उनके “हमें तो लगता है कि भगवान ने खाली हाथ पैदा कर दिया, तकदीर लिखना ही भूल गया” जैसे तमाम डायलॉग भुलाए नहीं जा सकते. हिंदी सिनेमा को शानदार फिल्मों से नवाजने के बाद भी एक समय ऐसा आया, जब उनका काम करना मुश्किल हो गया.

अमिताभ बच्चन संग दोस्ती पड़ी थी महंगी 
कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी आदमी थे, जो हर किरदार में रच बस जाते थे, लेकिन अपने ही दोस्त को ‘सर’ न कहने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. वे दोस्त और कोई नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन थे.

कादर खान ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि वे अमिताभ बच्चन को अमित-अमित कहते थे और यही कारण बना कि उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया.

क्या है पूरा मामला?
इंटरव्यू में कादर खान ने कहा था कि ‘सेट पर शूटिंग के वक्त सभी लोग अमिताभ बच्चन को सर कहते थे और मैं सिर्फ अमित कहता था. एक दिन एक साउथ का प्रोड्यूसर मुझसे आगे कहता है कि मैं सर से मिला.

मुझे समझ वहीं आया कि कौन सर है, तभी उन्होंने अमिताभ की तरफ इशारा किया और कहा कि आप सर को सर क्यों नहीं बोलते. उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए अमित दोस्त है और मेरे मुंह से नहीं निकला ‘सर जी,’ लेकिन मैं उस फिल्म से निकल गया.’

किस फिल्म से निकाल दिए गए थे कादर खान?
अभिनेता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि क्या कोई अपने दोस्त को “सर” या किसी और नाम से कैसे बुला सकता है और यही वजह रही कि मेरा उनसे राब्ता नहीं रहा और मुझे ‘खुदा गवाह’ में नहीं लिया गया.बता दें कि कादर खान खुदा गवाह फिल्म की बात कर रहे थे, जिसमें पहले उनका रोल फाइनल हो चुका था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.

‘खुदा गवाह’ साल 1992 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म का बजट 5.7 करोड़ रुपये था और फिल्म ने रिलीज के बाद दुनिया भर में 17.9 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट श्रीदेवी को साइन किया गया था. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »