’48 घंटे क्यों लगे…’ दिल्ली आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चारों तरफ से घेरा, पवन खेड़ा ने उठाया ये सवाल

दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए आतंकी हमले को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई सवाल दागे हैं. कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया है कि आखिरकार धमाके को आतंकी हमला घोषित में इतना समय क्यों लग गया?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को कहा कि सरकार को इसे (दिल्ली विस्फोट की घटना) आतंकी हमला करार देने में 48 घंटे लग गए. आखिर यह देरी क्यों हुई, यह हमारा पहला सवाल है. उन्होंने कहा, ”हमारा दूसरा सवाल यह है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसी भी आतंकी कार्रवाई को युद्ध माना जाएगा, हम जानना चाहते हैं कि इस पर क्या स्थिति है? हमने यह भी मांग की है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए.”

पहले बुलाया जाए संसद का सत्र- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ”हमने इस आतंकी हमले को लेकर संसद का सत्र पहले बुलाने की भी मांग की है, ताकि संसद में इस पर गहनता से चर्चा की जा सके. देश को इसी तरह के विश्वास की जरूरत है, हमें इस देश में विश्वास बहाल करने की जरूरत है और यह सिर्फ सर्वदलीय बैठक और संसद सत्र के माध्यम से ही किया जा सकता है.”

दो तरह के होते हैं आतंकी- चिदंबरम

वहीं, दिल्ली आतंकी हमले को लेकर पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को देश के अंदर पनपने वाले आतंकवाद को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत दो तरह के आतंकवादियों का सामना कर रहा है. एक विदेश में ट्रेंड घुसपैठिए आतंकवादी और दूसरे देश में पलने वाले आतंकवादी. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बहस के दौरान भी यही कहा था, लेकिन तब मेरा मजाक उड़ाया गया था. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »