सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, सदमे में पूरा खान परिवार

मशहूर फिल्म निर्माता संजय खान की  पत्नी और सुजैन खान की मां ज़रीन खान का निधन हो गया है. वह 81 साल की थीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़रीन खान पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. खान फैमिली ने जरीन खान के निधन पर शोक जताते हुए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. दिवंगत ज़रीन के परिवार में उनके पति संजय खान और बच्चे सुज़ैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं.

ज़रीन खान, ऋतिक रोशन की एक्स सास भी थीं, क्योंकि ऋतिक रोशन की शादी पहले उनकी बेटी सुज़ैन खान से हुई थी. हालांकि सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था. इस जोड़ी के दो बेटे हैं जिनकी ये को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.

जरीन खान ने फिल्मों में भी किया था काम
कथित तौर पर, संजय और ज़रीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी और जल्द ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, उन्होंने 1966 में शादी कर ली थी.  संजय खान से शादी से पहले, ज़रीन ने हिंदी सिनेमा में एक छोटा लेकिन यादगार समय बिताया, जहां उन्होंने ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी फ़िल्मों में काम किया.

जुलाई में सुजैन ने मां का बर्थडे किया था सेलिब्रेट
इस साल जुलाई में, सुज़ैन खान ने अपनी मां का 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां ज़रीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए कुछ पलों का एक दिल छू लेने लासा वीडियो शेयर किया था. वीडियो के साथ सुजैन ने लिखा था, “मामा मिया. मेरी मां… आप कितनी अमेजिंद मां हैं. मेरी खूबसूरत, गॉर्जियस मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं जो कुछ भी करती हूं और जो कुछ भी अपने जीवन में बनाती हूं, वह सब आपके द्वारा मेरे दिल, दिमाग और धैर्य को आकार देने के तरीके से जुड़ा है… मैं आपकी छोटी बच्ची होने पर बहुत सम्मानित और आभारी हूं…यूनिवर्स हमेशा आपकी रक्षा करे और उस प्यार और मुस्कुराहट को फैलाता रहे जो आप करती हैं.. आपका यह साल बेहद शानदार हो. हाईन्यूज़ !

 

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »