4 लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता से संतुष्ट नहीं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ, पहुंचीं सुप्रीमकोर्ट, जज बोले- अच्छा-खासा…

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां गुजारा भत्ता बढ़वाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं. शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को याचिका पर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने हसीन जहां और उनकी बेटी को 4 लाख रुपए का मासिक गुजारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया था. 4 लाख में से 1.50 लाख हसीन जहां के लिए और 2.50 लाख उनकी बेटी के लिए हैं, लेकिन हसीन जहां इससे संतुष्ट नहीं हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआती टिप्पणी करते हुए हसीन जहां से कहा कि यह गुजारा भत्ता पर्याप्त मालूम पड़ता है. कोर्ट ने बंगाल सरकार और शमी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है. अब अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद ही होगी.

हसीन जहां ने याचिका में मांग की है कि मोहम्मद शमी को 10 लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया जाए. सात लाख रुपये याचिकाकर्ता पत्नी के खर्चे के लिए और तीन लाख रुपये बेटी के भरण-पोषण के लिए.

मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए और तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है. हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों के चलते मोहम्मद शमी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड के तहत आपराधिक मामला दर्ज है. हालांकि, मैच फिक्सिंग के आरोपों में शमी को बीसीसीआई से क्लीन चिट मिल चुकी है.

हसीन जहां ने शमी के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट और टेलीफोन रिकॉर्डिंग शेयर करके उन पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के भी आरोप लगाए थे. हसीन जहां ने शमी और उनकी फैमिली पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने जैसे आरोप भी लगाए. हसीन जहां का आरोप था कि मोहम्मद शमी के बेंगलुरु, पुणे, इंदौर और नागपुर की अलग-अलग महिलाओं से रिलेशन हैं.

हसीन जहां ने जुलाई में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर मोहम्मद शमी को चरित्रहीन, लालची और मतलबी कहा था. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘मेरी आखिरी सांस तक हमारा रिश्ता मजबूत रहेगा, इंशाल्लाह. अब बस तय करना है कि यह रिश्ता किस तरह मजबूत होगा. सात साल से हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. तुम्हें इससे क्या हासिल हुआ है? चरित्रहीन, लालच और मतलबी होने की वजह से आपने अपने परिवार को बर्बाद कर दिया.’

उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज का शमी ने फायदा उठाया. उन्होंने कहा था कि वह अब कानूनी मदद लेंगी और सभी अधिकारों का दावा करेंगी और खुशी से रहेंगी. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »