वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने जारी किया सिक्का और डाक टिकट, PM बोले- ‘ये संकल्प सिद्धि का मंत्र’

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् का मूल भाव है. भारत, मां भारती और भारत की शाश्वत संकल्पना. वंदे मातरम यह शब्द एक मन्त्र है एक ऊर्जा है एक स्वप्न है एक संकल्प है.

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम यह मां भारती की सेवा है मां भारती की आराधना है. वंदे मातरम हमें आत्मविश्वास देता है और हमें बताता है कि ऐसा कोई संकल्प लक्ष्य नहीं जो हम भारतवासी पा ना सकें. वंदे मातरम हमें संकल्प को सिद्ध करने का मन्त्र देता है.उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है. हम आज वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मन रहे हैं यह हमें प्रेरणा देगा और सभी देशवासियों को ऊर्जा से भर देगा. इसी दिवस को इतिहास में दर्ज कराने के लिए आज का यह कार्यक्रम है. इस अवसर पर सभी देशवासियों को मैं बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

‘सोना उगलने की ताकत रखती है हमारी धरती’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम ये शब्द हमें इतिहास में ले जाता है. ये हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को ये नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न हो सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम भारतवासी पा न सकें. उन्होंने आगे कहा कि भारत की धरती हमेशा से सोना उगालने की ताकत रखती है. कुछ शताब्दी पहले तक ही दुनिया की एक चौथाई GDP का हिस्सा भारत के पास था भारत इतना समृद्ध था. भारत अपने स्वर्णिम दौर को पुनर्जीवित कर सकता है. वंदे मातरम के इस सामूहिक गान का यह अद्भुत अनुभव वाकई अभिव्यक्ति से परे है.

‘गुलामी के कालखंड में वन्दे मातरम संकल्प बन गया था’
पीएम मोदी ने कहा कि इतनी सारी आवाजों में एक लय, एक स्वर, एक भाव, एक जैसा रोमांच, एक जैसा प्रवाह, ऐसा तारतम्य और ऐसी तरंग है. इस ऊर्जा ने हृदय को स्पंदित कर दिया है. गुलामी के उस कालखंड में वन्दे मातरम् इस संकल्प का उद्घोष बन गया था कि भारत की आज़ादी से ही मां भारती के हाथों से गुलामी की बेड़ियां टूटेंगी. उसकी संतानें स्वयं अपने भाग्य की विधाता बनेंगी. वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर बन गया. एक ऐसा स्वर जो हर क्रांतिकारी की जबान पर था. एक ऐसा स्वर, जो हर भारतीय की भावनाओं को व्यक्त कर रहा था.

वंदे मातरम’ पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के लाखों महापुरुषों को मां भारती की संतानों को और वंदे मातरम के लिए जीवन खपाने वालों को आज श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं. 7 नवंबर 2025 का दिन बहुत ऐतिहासिक है. आज हम ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष का महाउत्सव मना रहे हैं. यह पुण्य अवसर हमें नई प्रेरणा देगा, कोटि कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देगा. इस दिन को इतिहास की तारीख में अंकित करने के लिए आज ‘वंदे मातरम’ पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए गए हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »