बांग्लादेश में पाकिस्तान खेल रहा है गंदा खेल, इस बीच बॉर्डर के नजदीक गरजेंगे भारत के राफेल, तेजस, मिराज और सुखोई

बांग्लादेश में पाकिस्तान की बढ़ती गतिविधियों के बीच असम में भारतीय वायुसेना का शक्ति-प्रदर्शन होने जा रहा है. रविवार (9 नवंबर) को गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के लाचित घाट पर वायुसेना का बड़ा फ्लाई-पास्ट होने जा रहा है, जिसमें सुखोई, राफेल, तेजस और मिराज सहित कुल 75 लड़ाकू विमान हिस्सा लेने जा रहे हैं.

वायुसेना के मुताबिक, लाचित घाट पर होने जा रहे इस फ्लाई पास्ट के लिए पश्चिम बंगाल सहित उत्तर-पूर्व के सात बड़े एयरबेस पूरी तरह अलर्ट पर रहेंगे. इन एयरबेस में गुवाहाटी, तेजपुर, झाबुआ, हासीमारा और बागडोगरा शामिल हैं, जहां से फाइटर जेट, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे.

 

गुवाहाटी स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान

गुवाहाटी स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, फ्लाई पास्ट के दौरान कुल 25 फॉमर्शेन में अलग-अलग एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे. उत्तर-पूर्व में पहली बार होने जा रहे वायुसेना के पहले फ्लाई-पास्ट में असम की प्राकृतिक धरोहर और ऐतिहासिक वीरों को खासी तरजीह दी गई है.

कैसा होने वाला है कार्यक्रम?

फ्लाई पास्ट की शुरुआत पारंपरिक ध्वज फॉर्मेशन के बाद पहली उड़ान होगी स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए तेजस की जो लाचित कॉल-साइन के साथ फ्लाई करेगा. लाचित-बरफुकन, मध्यकालीन असम (अहोम साम्राज्य) के सेनापति थे, जिन्होंने मुगल सेना के दांत खट्टे किए थे. वायुसेना के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, असम की पहचान राहिनो यानी गैंडे के कॉल-साइन में उड़ान भरेंगे.

कौन सा एयरक्राफ्ट भरेगा एयरक्राफ्ट?

वायुसेना के सबसे नए एयरक्राफ्ट, सी-295 (मालवाहक सैन्य विमान) मानस फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे, तो मिराज फाइटर जेट, काजीरंगा फॉर्मेशन में नजर आएंगे. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले रफाल और सुखोई लड़ाकू विमानों, हथी (हाथी) फॉर्मेशन में होंगे तो एक अन्य राफेल, मिराज और एलसीए तेजस, बराक फॉर्मेशन में ब्रह्मपुत्र नदी के आसमान में उड़ान भरेंगे. फ्लाई पास्ट के दौरान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे.

गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा फ्लाई पास्ट?

इस साल वायुसेना दिवस (8 अक्टूबर) का आयोजन राजधानी दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर किया गया था, लेकिन उस दौरान पारंपरिक फ्लाई पास्ट का आयोजन नहीं किया गया था. हिंडन के बजाए इस फ्लाई पास्ट को गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है. मुख्य दिवस के लिए गुवाहाटी में वायुसेना के लड़ाकू विमानों और सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने रिहर्सल शुरू कर दी है. पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं.

हाल ही में पाकिस्तान के टॉप मिलिट्री कमांडर साहिर शमशाद मिर्जा (चेयरमैन, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी) ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका का दौरा किया था. इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया, मोहम्मद यूनुस ने मिर्जा को एक ऐसी पुस्तक (कॉफी टेबल बुक) भेंट की थी, जिसके कवर पेज पर भारत के उत्तर-पूर्व के राज्यों को बांग्लादेश के मैप में दर्शाया गया था. पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख नावेद अशरफ भी शनिवार (8 नवंबर 2025) से बांग्लादेश के दौरे पर हैं. इस दौरान, बांग्लादेशी नौसेना का एक युद्धपोत, 1971 के बाद पहली बार बांग्लादेश का दौरा करने जा रहा है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »