‘झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे’, राहुल गांधी ने दिखाया था CM नायब सिंह सैनी का वीडियो; हरियाणा CM ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गई. राहुल गांधी ने इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का चुनाव परिणाम से दो दिन पहले का बयान भी दिखाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार बना रही है, हमारे पास सभी व्यवस्थाएं हैं. अब इस पर सीएम सैनी की पहली प्रतिक्रिया आई है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में कहा, ‘राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं.’

 

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो चलाया था, जिसमें उन्होंने मतगणना से दो दिन पहले कहा था कि बीजेपी जीतेगी और हमारे पास एक व्यवस्था है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘महादेवपुरा और अलंद में चुनाव के बाद हमें शक हुआ कि यह सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र में नहीं हो रहा है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है.’

राहुल गांधी ने 25 लाख वोटों की चोरी का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कई वोटर्स का ब्यौरा शेयर कर दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पांच कैटेगरी- डुप्लीकेट मतदाता, अवैध पते, थोक मतदाता और अन्य साजिशों के तहत 25 लाख की वोटों की चोरी हुई. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार डाक वोट वास्तविक वोटों से अलग थे.

ब्राजील की मॉडल ने 22 जगहों पर डाला वोट: कांग्रेस नेता

नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि ब्राजील की एक महिला मॉडल ने 10 बूथों पर अलग-अलग नामों से 22 बार वोट डाला. राहुल गांधी ने फोटो दिखाकर पूछा, ‘यह महिला कौन है? इसका नाम क्या है? यह कहां से आई है? इसने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला और इसके कई नाम हैं, जैसे सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला, जबकि सच्चाई ये है कि वह एक ब्राजीलियाई मॉडल है.’

यूपी और हरियाणा में वोट डालता है एक ही शख्स: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि यूपी के कई लोगों ने हरियाणा चुनाव में वोट डाला. राहुल ने कहा, बीजेपी नेता डालचंद यूपी में सरपंच हैं. ये यूपी के साथ हरियाणा में भी वोट डालते हैं. हमने डालचंद जी का खेल पकड़ उलिया क्योंकि इन्होंने एक जगह अपने पिता का नाम बदल दिया, लेकिन इनके बेटे ने नाम नहीं बदला. इन दोनों ने यूपी और हरियाणा में वोट डाला. इसी तरह यूपी में मथुरा के एक सरपंच और बीजेपी नेता प्रह्लाद ने भी हरियाणा में वोट डाला. ये तो सिर्फ एक उदाहरण है ऐसे हजारों नाम हैं. इसी तरह केरल में बीजेपी नेता गोपाल कृष्णन कहते हैं कि अगर हमें जरूरत पड़ी तो चुनाव जीतने के लिए जम्मू-कश्मीर से लोगों को लाएंगे.’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »