‘अगर पाकिस्तान ने फिर…’, न्यूक्लियर टेस्ट के दावों के बीच अमित शाह की शहबाज के मुल्क को दी बड़ी चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन दरभंगा में गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जंगल राज चलाया, वे अब नए भेष में लौटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे कमल छाप पर बटन दबाकर राज्य में फिर से जंगल राज आने से रोकें.

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दरभंगा में एम्स (AIIMS) का निर्माण हुआ, जो अब राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ रहा है. उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की 10 साल तक केंद्र में सरकार रही, लेकिन उन्होंने दरभंगा के विकास के लिए कुछ नहीं किया. मोदी सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया.” उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा का विकास अब रुकने वाला नहीं है. यहां मेट्रो प्रोजेक्ट की भी तैयारी चल रही है, जिससे मिथिला क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी.

राम मंदिर मुद्दे पर क्या बोले अमित शाह?

गृह मंत्री ने अपने भाषण में राम मंदिर मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस और लालू- सभी ने मिलकर राम मंदिर के निर्माण को रोका, लेकिन जैसे ही मोदी जी सत्ता में आए, अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ.” उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति और विश्वास की पहचान भी है.

“अगर पाकिस्तान ने हिमाकत की तो जवाब गोली नहीं, गोले से मिलेगा”

गृहमंत्री ने पाकिस्तान को भी सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों को मारा. मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया. अगर पाकिस्तान ने दोबारा हिमाकत की तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा.”

बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर?

अमित शाह ने यह भी ऐलान किया कि बिहार में यूपी और तमिलनाडु की तर्ज पर डिफेंस कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार अब सिर्फ पलायन का राज्य नहीं रहेगा, बल्कि देश की रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा.

“राजद महिलाओं के विरोध में है”

अमित शाह ने राजद (RJD) पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव की पार्टी ने महिला रोजगार योजना का विरोध किया और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि जीविका दीदी को दिए गए 10,000 रुपये वापस लिए जाएं. उन्होंने कहा, “यह महिलाओं के खिलाफ राजद की मानसिकता को दर्शाता है. मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम किया है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »