ट्रंप के टैरिफ का भारत में दिखने लगा असर! 4 महीने में 37 परसेंट गिरा भारत का एक्सपोर्ट, यहां हो रहा सबसे ज्यादा नुकसान

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे संबंधों के बावजूद अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% तक के भारी टैरिफ का असर भारत के निर्यात पर गहराई से दिखाई दे रहा है. नए आंकड़ों से साफ है कि अमेरिकी बाजार में भारत की पकड़ कमजोर होती जा रही है.

निर्यात में लगातार गिरावट
मई से सितंबर 2025 के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात 37.5% कम हो गया. इस दौरान निर्यात की कुल राशि 8.8 बिलियन डॉलर से घटकर 5.5 बिलियन डॉलर पर आ गई, जो हाल के वर्षों में सबसे तेज गिरावटों में एक है.

बढ़े हुए अमेरिकी टैरिफ बने बड़ी परेशानी
वित्त वर्ष की शुरुआत में अमेरिका ने भारत पर 10% टैरिफ लगाया, जो अगस्त तक बढ़ते-बढ़ते 50% तक पहुंच गया. पहले 25% टैरिफ लगाया गया और बाद में रूस से तेल खरीद जारी रखने के कारण और 25% ‘अतिरिक्त’ के रूप में जोड़ा गया. इन टैरिफ का नुकसान अप्रैल 2 से लागू होते ही तुरंत देखना शुरू हो गया.

कई महत्वपूर्ण सेक्टर बुरी तरह प्रभावित
टेक्सटाइल, जेम्स-अैंड-ज्वैलरी, केमिकल, कृषि उत्पाद और मशीनरी जैसे श्रम-प्रधान सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा. इनकी निर्यात कमाई 4.8 बिलियन डॉलर से घटकर 3.2 बिलियन डॉलर रह गई, यानी 33% की गिरावट दर्ज हुई. टैरिफ-फ्री उत्पादों, जिन पर पहले कोई शुल्क नहीं लगता था, उनकी स्थिति और भी खराब रही. इन उत्पादों का निर्यात 3.4 बिलियन डॉलर से घटकर 1.8 बिलियन डॉलर रह गया, यानी 47% की कमी आई. स्मार्टफोन और दवाओं का निर्यात इस गिरावट से सबसे अधिक प्रभावित हुआ.

स्मार्टफोन निर्यात में पिछले साल बड़ी बढ़ोतरी के बाद इस साल 58% की गिरावट आई. जून में 2 बिलियन डॉलर का निर्यात सितंबर में घटकर 884.6 मिलियन डॉलर रह गया.
फार्मा सेक्टर भी नहीं बचा और इसमें 15.7% की कमी देखी गई. इंडस्ट्रियल मेटल और ऑटो पार्ट्स में गिरावट अपेक्षाकृत हल्की रही, लेकिन असर फिर भी साफ दिखा.
इन सेक्टरों में 16.7% की कमी दर्ज हुई. एल्युमिनियम में 37%, कॉपर में 25%, ऑटो पार्ट्स में 12%, और आयरन-स्टील में 8% की गिरावट देखी गई.

अमेरिकी बाजार में कौन ले रहा भारत की जगह?
जेम्स और ज्वैलरी का निर्यात 500.2 मिलियन डॉलर से घटकर 202.8 मिलियन डॉलर रह गया, यानी 59.5% की भारी गिरावट. सूरत और मुंबई की कई यूनिट्स इसका असर झेल रही हैं, क्योंकि अमेरिका के बाजार में भारत की जगह थाईलैंड और वियतनाम ने लेना शुरू कर दिया है. सोलर पैनल निर्यात में भी 60.8% की गिरावट आई. भारत की प्रतिस्पर्धा कम हो गई क्योंकि जहां भारत पर 50% टैरिफ लगा, वहीं चीन को केवल 30% और वियतनाम को 20% टैरिफ ही देना पड़ा.

MSME के लिए तुरंत मदद की जरूरत
एक्सपोर्टर्स सरकार से जल्द कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. वे चाहते हैं कि छोटे और मझोले निर्यातकों के लिए तत्काल कर्ज सुविधा शुरू की जाए. GTRI ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो भारत अपनी बाजार हिस्सेदारी वियतनाम, मेक्सिको और चीन जैसे देशों को खो सकता है.

ट्रेड डील पर बातचीत अंतिम चरण में
भारत का कहना है कि वह अमेरिका के साथ ट्रेड डील की बातचीत के अंतिम दौर में है. अमेरिका दावा कर रहा है कि भारत ने रूसी तेल की खरीद कम करने पर सहमति जताई है, हालांकि भारत ने इस बात की न तो पुष्टि की है और न खंडन. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »