अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होगा हिंदू उत्तराधिकार एक्ट, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अनुसूचित जनजातियों (ST) पर हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 (Hindu Succession Act, 1956) लागू नहीं होगा. यह फैसला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश को पलटते हुए आया है, जिसमें कहा गया था कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों की बेटियों को संपत्ति में अधिकार हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत मिलना चाहिए ताकि उन्हें सामाजिक अन्याय और शोषण से बचाया जा सके.

यह मामला तीरथ कुमार बनाम दादूराम (Tirith Kumar vs Daduram, 2024 SCC OnLine SC 3810) से संबंधित था. हिमाचल प्रदेश के सवाड़ा जनजाति समुदाय के एक पारिवारिक विवाद में यह सवाल उठा कि क्या बेटियों को संपत्ति में वही अधिकार मिलेंगे जो हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत मिलते हैं. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि बेटियों को समान अधिकार मिलने चाहिए, क्योंकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए कानूनों को समय के साथ विकसित होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को नकारा

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को अस्वीकार करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट में कोई भी परिवर्तन केवल राष्ट्रपति की अधिसूचना से ही संभव है. अदालत ने कहा कि सवाड़ा जनजाति अभी भी अधिसूचित अनुसूचित जनजाति की लिस्ट में शामिल है और इसे डीनोटिफाई करने का कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया है.

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने यह भी कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 2(2) में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि यह कानून अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होता, जब तक कि केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए कोई विशेष अधिसूचना जारी न की जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज में अनुसूचित जनजातियों की अपनी विशिष्ट संस्कृति, परंपरा और सामाजिक ढांचे हैं. इन समुदायों पर समान रूप से हिंदू कानून थोपना न्यायसंगत नहीं होगा. अदालत ने यह भी दोहराया कि संविधान के अनुच्छेद 341 और 342 में यह व्यवस्था की गई है कि अनुसूचित जातियों और जनजातियों से संबंधित सूचियों में संशोधन का अधिकार केवल राष्ट्रपति को है, न कि किसी राज्य सरकार या अदालत को.

कोर्ट ने कहा, “हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होता. यह स्थिति कानून में पूरी तरह स्पष्ट और स्थापित है.”

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »