आठ भगदड़, अबतक 129 लोगों की मौत… हादसों से 2025 में आंध्र प्रदेश को मिले दर्दनाक जख्म

दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत में आज लोगों की भारी भीड़ का उमड़ना आम बात हो गई है. लेकिन इस साल की शुरुआत से अब तक भारत में इसी भारी भीड़ के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं. चाहे फिर वो मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ हो, विजय समारोह हो, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ या राजनीतिक रैलियों ने नेताओं के चाहने वालों की भीड़ हो. इस साल भारत में अब तक भगदड़ के आठ हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुल 129 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत जैसे देश में धार्मिक आयोजनों में अक्सर मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. इससे अक्सर ज्यादातर मामलों में भीड़भाड़ हो जाती है और सुरक्षा उपायों में मुश्किलें आती हैं.

ऐसे ही भगदड़ की एक घटना शनिवार (1 नवंबर, 2025) को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई. जहां कार्तिक एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई और पर्याप्त इंतजाम की कमी के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल था. हादसे के चश्मदीदों ने इस दुर्घटना के लिए मंदिर प्रशासन की खराब भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया.

भारत में कहां-कहां हो चुकी हैं भगदड़ की घटनाएं

आंध्र प्रदेश मंदिर भगदड़ (1 नवंबर): आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. इनमें आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल थे.

करूर भगदड़ (27 सितंबर): तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय की एक जनसभा के दौरान 27 सितंबर, 2025 को भगदड़ मचने से कुल 41 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए.

हरिद्वार भगदड़ (27 जुलाई): उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 जुलाई, 2025 को मां मनसा देवी मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ीनूमा रास्ते पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक बच्चे समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए थे. वहीं, बाद में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में एक 55 वर्षीय महिला की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर कुल 9 हो गई.

RCB की IPL जीत के बाद बेंगलुरु में भगदड़ (4 जून): कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL में पहली जीत के जश्न के दौरान भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुए.

गोवा मंदिर भगदड़ (3 मई): उत्तरी गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी जात्रा मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा, 70 अन्य लोग घायल हो गए थे. मंदिर समिति के अध्यक्ष दीनानाथ गवांकर ने कहा कि भगदड़ के समय मंदिर में लगभग 50 से 70 हजार श्रद्धालु मौजूद थे.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ (15 फरवरी): वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में चार बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ था जब प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारी संख्या में यात्री ट्रेनों में सवार होने की कोशिश कर रहे थे.

महाकुंभ भगदड़ (29 जनवरी): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान भगदड़ की एक बड़ी घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य घायल हो गए थे. यह हादसा तड़के उस समय हुआ जब मौनी अमावस्या के पवित्र मौके पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए उमड़ पड़े थे.

तिरुपति भगदड़ (9 जनवरी): आंध्र प्रदेश के तिरुमला पहाड़ियों में स्थित भगवान श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बैकुंठ द्वार दर्शनम के टिकट पाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे भगदड़ मच गई थी और इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »