India On Pakistan: भारत ने PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को लगाई कड़ी फटकार, कहा- ‘दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत’

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तालिबान भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ छद्म युद्ध (Proxy War) लड़ रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में पाकिस्तान के इन आरोपों को बेतुका और निराधार बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया. रणधीर जायसवाल ने कहा, ”पाकिस्तान अपनी आंतरिक नाकामियों के लिए दूसरों को दोष देने का आदी है. आतंकवाद को पनाह देना और उसका इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करना पाकिस्तान की नीति रही है.”

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है. उन्होंने बताया कि भारत अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष पर करीब से नजर रख रहा है. हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अफगानिस्तान को अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का अधिकार है. पाकिस्तान को यह बात समझनी चाहिए कि हर समस्या का समाधान दूसरों को दोष देने से नहीं होता. भारत का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का युद्धविराम लागू है. यह युद्धविराम सीमा पर भीषण संघर्ष और पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद हुआ, जिसमें दर्जनों सैनिक और नागरिक मारे गए थे.

पाकिस्तान आतंक का पनाहगाह-विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बयान में पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप दोहराया. बयान में कहा कि पाकिस्तान वर्षों से आतंकवादी संगठनों को पनाह देता आ रहा है. उसकी धरती से कई बार भारत और पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं. अब जब वह खुद उसी आतंक के दंश से पीड़ित है तो दोष दूसरों पर डाल रहा है, यह उसकी पुरानी रणनीति है. भारत ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान का हस्तक्षेप और वहां हवाई हमले क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करता है.

पाकिस्तान का आरोप और भारत की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अफगान तालिबान अब भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी लड़ रहा है. उनके फैसले दिल्ली के इशारे पर लिए जा रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें 48 घंटे के युद्धविराम की स्थिरता पर संदेह है, क्योंकि काबुल अब दिल्ली का प्रॉक्सी बन चुका है. भारत ने इस बयान को कूटनीतिक रूप से गैर जिम्मेदाराना बताया और कहा कि पाकिस्तान को पहले अपनी धरती पर पल रहे आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए न कि झूठ फैलाना चाहिए.

भारत-अफगान रिश्तों में नई गर्माहट

भारत और अफगानिस्तान के संबंध हाल के महीनों में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. हालांकि भारत ने अब तक तालिबान शासन को औपचारिक मान्यता नहीं दी, लेकिन उसने मानवीय सहायता और विकास परियोजनाओं के माध्यम से अपने संबंधों को फिर से मजबूत करना शुरू किया है. रणधीर जायसवाल ने कहा कि काबुल में भारत का तकनीकी मिशन अब दूतावास में ट्रांसफर किया जा रहा है और यह प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी. उन्होंने बताया कि भारत मानवीय सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अफगान जनता के साथ सहयोग जारी रखेगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »