मंदिर में शरारती तत्वों ने तोड़ी भगवान हनुमान की प्रतिमा, स्थानीय लोगों में गहरा रोष, जानें कहा का है पूरा मामला

तेलंगाना के मेडचल जिले के कीसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपल्ली गांव में बुधवार (15 अक्टूबर, 2025) की देर रात अज्ञात उपद्रवियों ने एक हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष और आक्रोश फैल गया है. यह घटना धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का गंभीर प्रयास मानी जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा के बाएं हाथ और उनकी प्रतिष्ठित गदा को भी तोड़ दिया. सुबह जब स्थानीय निवासी और भक्तगण मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई. भक्त मंदिर में प्रतिमा की दुर्दशा को देखकर काफी हैरान हुए और तुरंत इसकी सूचना कीसरा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस
कीसरा थाना के इंस्पेक्टर ए. अंजनेयुलु ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. हम आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और इसमें कौन-कौन शामिल है. पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार पत्थर में पहले से मौजूद दरारों के कारण भी इस तरह की घटना हो सकती है.

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील 
कीसरा थाना के इंस्पेक्टर ए. अंजनेयुलु ने कहा कि मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि इस मामले को सांप्रदायिक न बनाएं और शांतिपूर्वक तरीके से पुलिस की सहायता करें. अगर उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी है तो वे बिना किसी हिचकिचाहट पुलिस को साझा करें.

उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी. वर्तमान में पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और स्थानीय लोगों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »