Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक तक सिंदूर? जानें सिंदूर लगाने का क्या है धार्मिक महत्व

इस साल छठ का पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का एक कठोर और आध्यात्मिक पर्व है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं, जिसमें डूबते और उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. जो संतान सुख, समृद्धि और दीर्घायु के लिए मनाया जाता है.

छठ महापर्व यह पूरी दुनिया का मात्र एक ऐसा त्योहार है जिसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है. छठ पर्व में आपने यह जरूर देखा होगा कि, सुहागिन महिलाएं नाक तक सिंदूर लगाती है. क्या आपने कभी सोचा है कि सुहागिन महिलाएं नाक तक सिंदूर क्यों लगाती है? तो आइए जानें कि छठ पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपनी नाक से लेकर मांग तक सिंदूर क्यों लगाती है? इसके धार्मिक महत्व जानें.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं का नाक से मांग तक सिंदूर लगाने के पीछे एक कारण है. ऐसा माना जाता है कि सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए मांग से लेकर नाक सिंदूर लगाती है. मान्यता है कि जो भी महिलाएं ऐसा करती है उनकी पति की आयु लंबी होती है और वो ज्यादा दिन तक जीवित रहते हैं.

छठ पर्व पर महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर इसलिए लगाती है ताकि उनके पति की उम्र लंबी हो सके , उनका समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़े. धार्मिक मान्यता है कि जो महिलाएं सिंदूर छिपा लेती है उनका पति समाज में छुप जाता है और तरक्की नहीं कर पाता है. इतना ही नहीं सिंदूर न लगाने से उनकी पति की उम्र भी कम हो जाती है. इस कारण छठ पूजा के दौरान महिलाएं नाक से लेकर मांग तक सिंदूर भरती हैं. सिंदूर लगाकर महिलाएं अपने पति के प्रति प्रेम और सम्मान भी जाहिर करती हैं.

सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है और छठ पूजा में इसे मांग से नाक तक भरने से सुहाग की रक्षा होती है और वंश में वृद्धि होती है.

छठ पूजा में नाक से मांग तक सिंदूर लगाना सुहाग की रक्षा और पति की लंबी आयु के साथ-साथ परिवार में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यह मान्यता है कि जितना लंबा सिंदूर होगा, पति की उम्र उतनी ही लंबी होगी और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. यह सुहाग, समर्पण और सम्मान का भी प्रतीक है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »