Bhai Dooj 2025: ब्रजमंडल में भाई दूज: क्यों माना जाता है यमुना में स्नान का विशेष महत्व? जानिए, गुरुश्री पं. हरिओम बुटोलिया, ज्योतिषाचार्य

Bhai Dooj 2025 Significance:HN/ गुरुश्री पं. हरिओम बुटोलिया, ज्योतिषाचार्य, दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. दिवाली के पांच दिनों के पर्व की समाप्ति भाई दूज के साथ होती है. इस त्यौहार को भाऊ बीज, भैया दूज भात्र द्वितीया, भाई द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. भाई दूज पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं. कलावा बांधती हैं और आरती उतारती हैं. भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं. इस दिन बहनें सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत रखती हैं.

ब्रजमंडल में भाई दूज के दिन यमुना में भाई-बहन के साथ स्नान का विशेष महत्व है. इस शुभ तिथि के दिन भाई बहन यमुना नदी में स्नान करते हैं. ब्रजमंडल में इस दिन यमुना में स्नान करके के इस पवित्र पर्व को मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि इस दिन यमुना नदी में स्नान करने का विशेष महत्व क्या है?

भाई दूज शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा. ऐसे में 23 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

भाई दूज को यम द्वितिया भी कहते हैं

भाई दूज को यम द्वितिया भी कहते हैं. इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के पास मिलने आए थे. यमुना ने यमराज का तिलक लगाकर स्वागत किया और प्रेम पूर्वक उनको खाना खिलाया था. भाई दूज से जुड़ी एक प्रचलित कथा के अनुसार, एक बार यमराज अपनी बहन यमुना से लंबे समय बाद मिलने जाते हैं. यमुना जी भाई यमराज को अचानक देखकर बहुत खुश होती हैं. वो यमराज का खूब आदर सत्कार करती हैं.

भाई दूज पर यमुना में स्नान का महत्व

यमुना जी की सेवा से यमराज प्रसन्न होते हैं और उनसे कहते हैं कि वो कोई वर मांग लें. तब यमुना जी वरदान में अपने भाई से सभी प्राणियों को अपने भय से मुक्त करने का वचन मांगा. यमराज ने इस वरदान को देना असंभव बताया और यमुना जी से कहा कि वो कोई दूसरा वर मांग लें. इस यमुना जी ने अपने भाई से कहा कि वो उनको ये वरदान दें कि इस शुभ दिन पर जो भाई-बहन यमुना में स्नान करके इस पर्व को मनाएंगे, उनको अकाल मृत्यु का डर नहीं सताएगा. इस पर प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना ये वरदान दे दिया. तब से यमुना में स्नान करके भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »