पांच करोड़ की ठगी के मामले में फरार आरोपी जावेद हबीब और उनके बेटे को पकड़ने पहुची पुलिस, धोखाधड़ी के 33 मुकदमे दर्ज

संभल पुलिस मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उसके बेटे अनस की तलाश में है. संभल पुलिस दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन आरोपी पिता-पुत्र नहीं मिले. सर्च वारंट होने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली भी. अब आरोपियों की तलाश में पुलिस मुंबई जाएगी.

जावेद हबीबी पर 33 केस दर्ज

जावेद हबीब और उनके साथियों पर अब तक संभल पुलिस ने 33 केस दर्ज किए हैं. संभल पुलिस जावेद हबीब के दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर दबिशें दे रही है. जावेद हबीब फरार है. एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी जावेद हबीब और उसके बेटे अनस को 12 अक्टूबर तक पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया था. लेकिन वो नहीं आए उनके वकील आये थे. इसलिए अब सर्च वारंट लिए गए हैं.

पांच करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी जावेद हबीब
संभल के रायसत्ती थाने की पुलिस आरोपी के दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पहुंची. जहां पर जावेद हबीब की बहन ने घर पर न होने की बात कही. पुलिस ने घर की तलाशी भी ली, लेकिन वो नहीं मिले.

अब मुंबई टीम भेजकर तलाश कराई जाएगी. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और संभल के मोहल्ला नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ रायसत्ती थाने में धोखाधड़ी के 33 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. ये मुकदमे कॉइन में निवेश कराकर ठगी करने के मामले से जुड़े हैं. पुलिस के सामने 50 पीड़ित आए हैं. इन सभी की तहरीर के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं, उनमें कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने उधार रुपये लेकर निवेश किए थे. ज्यादा मुनाफा मिलने का झांसा देकर लोगों को फंसाया गया था. संभल पुलिस जावेद हबीब और उनके साथियों की तलाश लगातार कर रही है. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »