भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, ट्रंप के दावों की फिर खुली पोल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा भी दिलाया है. ट्रंप के इस बयान के ठीक बाद भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को कहा कि भारत तेल या गैस का आयात यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर करता है. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ट्रंप के दावों का खंडन नहीं किया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”भारत तेल और गैस का एक अहम आयातक है. अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है. हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी के आधार पर हैं. स्थिर ऊर्जा कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य रहे हैं. इसके तहत हम अपने ऊर्जा स्रोतों का विस्तार कर रहे हैं और बाजार को देखते हुए कई बदलाव भी कर रहे हैं.”

ऊर्जा के मामले पर अमेरिका से भी चल रही बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”जहां तक अमेरिका का सवाल है, हमने कई सालों से अपनी ऊर्जा खरीद को बढ़ाने का प्रयास किया है. यह प्रक्रिया पिछले दशक से लगातार आगे बढ़ी है. अमेरिका की मौजूदा सरकार ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने में रुचि दिखाई है. इस पर बातचीत चल रही है.”

ट्रंप ने भारत को लेकर क्या किया था दावा

ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से काफी दिक्कत रही है. उन्होंने इसी वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगा दिया था, लेकिन ट्रंप ने बुधवार को चौंकाने वाला दावा कर दिया. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अब भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा. हालांकि भारत कई बार स्पष्ट कर चुका है कि वह रूस से तेल की खरीद अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखकर करता रहेगा. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »