‘निकम्मे हैं’, जब स्मृति ईरानी के सामने ही पड़ी सलमान खान को डांट

स्मृति ईरानी ने टीवी में पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड रोल निभाया था. ये शो सुपरहिट हो गया था. अब इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है. स्मृति के शो का ये सीजन भी काफी पसंद किया जा रहा है. उन्होंने हाल ही में बताया कि उनके पति जुबिन ईरानी ने उन्हें कई बॉलीवुड स्टार्स से इंट्रोड्यूस करवाया था.

जब सलमान खान से मिली स्मृति ईरानी

स्मृति ने एक मीटिंग भी याद की जब सलमान खान को डांट पड़ी थी. Mashable India को दिए एक इंटरव्यू में स्मृति ने सलमान खान से मुलाकात का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘St Xavier’s में सलमान और मेरे पति क्लासमेट थे. तो जब जुबिन सलमान से मुझे पहली बार मिलवाने लेकर गए थे तो वहां सलीम खान भी मौजूद थे. उन्होंने कहा था-तुमको मालूम है तुम्हारे मिया साहब मेरे बेटे के साथ क्या करते थे. वो मेरी कार चुराकर ले जाते थे और ड्राइव पर निकल जाते थे. निकम्मे है दोनों. मैं वहां चुपचाप खड़ी सुन रही थी. सलमान और मेरी पति नीचे गर्दन करके खड़े थे.’

इसके अलावा स्मृति ईरनी ने शाहरुख खान से मुलाकात का किस्सा भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पति की वजह से ही शाहरुख खान से मिली. वो शाहरुख को जानते थे. तो मैंने उनसे शाहरुख के इंटरव्यू के लिए कहा था. उन्हें सबसे पहले मुझसे कहा था कि सुन शादी मत करना. मैं बता रहा हूं तुझे. मत करना शादी. और मैं ऐसे थी कि भाई बहुत देर हो गई है.’

स्मृति के नए शो की बात करें तो शो को एकता कपूर ही प्रोड्यू कर रही हैं. स्मृति ईरानी शो के लिए एक एपिसोड का 14 लाख रुपये फीस ले रही हैं. स्मृति ईरानी शो में तुलसी के रोल में हैं. वहीं अमर उपाध्याय मिहिर के रोल में हैं. शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »