‘ट्रंप के जिगरी दोस्त हैं पीएम मोदी’, सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया ये खास मैसेज

भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘एक महान और खास दोस्त’ मानते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की.

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फ्रेमयुक्त तस्वीर भी भेंट की, जो पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान ली गई थी, इस पर ट्रंप का संदेश और हस्ताक्षर थे. ट्रंप ने तस्वीर पर साफ तौर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री महोदय, आप महान हैं. सर्जियो गोर प्रबंधन और संसाधन उप सचिव माइकल जे. रिगास के साथ छह दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं, जहां वे वरिष्ठ भारतीय पदाधिकारियों से मिलेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीर

वहीं, अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. मुझे भरोसा है कि गोर का कार्यकाल भारत और अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.’

 

सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया अद्भुत

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को अद्भुत बताया है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोर ने कहा, ‘पीएम मोदी से मेरी मुलाकात अद्भुत रही. हमने रक्षा, व्यापार और तकनीक समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा, हमने महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की.’

 

उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान और करीबी दोस्त मानते हैं. मेरे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले दोनों नेताओं ने एक और यह कुछ ऐसे है जो आने वाले कई हफ्तों और महीनों तक जारी रहेगा.’. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »