‘मैंने 4 करोड़ सेलिब्रिटी फीस ली…’ 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज 60 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही EOW ने पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया था. अपने बयान में शिल्पा ने कहा की उन्होंने 4 करोड़ रुपये बेस्ट डील टीवी से लिए, लेकिन ये उनकी सेलिब्रिटी फीस थी.

शिल्पा ने आगे कहा कि वो भले कंपनी में डायरेक्टर थी लेकिन उन्होंने ये जो पैसे लिए वो इसलिए लिए क्योंकि उन्होंने उस TV के लिए बतौर सेलिब्रिटी उस प्लेटफॉर्म पर आकर एडवरटाइजमेंट किया था. सूत्रों ने बताया कि इसी चीज के लिए शिल्पा शेट्टी ने 4 करोड़ रुपये लिए थे. शिल्पा शेट्टी ने अपने पद से इस्तीफा जनवरी 2016 को दे दिया था.

अक्षय कुमार भी रह चुके हैं इक्विटी होल्डर
एक अधिकारी ने बताया कि जिस कंपनी में आप डायरेक्टर हैं उसी कंपनी में आपने किसी और काम के लिए पैसे लिया अब यह सही है या गलत है ये “सब्जेक्ट टू इंटरप्रिटेशन” है. सूत्रों ने यह भी बताया कि जांच के दौरान और कंपनी से जुड़े हुए डॉक्युमेंट्स देखने के बाद यह भी पता चला कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी इस कंपनी के शुरुआत के समय के इक्विटी होल्डर रह चुके हैं.

हालांकि इस मामले में अक्षय का कुछ लेना देना नही है. अक्षय कुमार ने कभी भी बोर्ड की मीटिंग में हिस्सा नही लिया और न ही उन्हें कंपनी के डेली वर्किंग के बारे में कोई भी जानकारी है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.  14 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप है कि शिल्पा और राज होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स थे, ये कंपनी अब बंद हो चुकी है लेकिन इसमें इंवेस्टमेंट को लेकर उने़के साथ 60 करोड़ का फ्रॉड किया गया. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »