कभी रियलिटी शो से हुआ था रिजेक्ट, फिर ‘किंग ऑफ स्लो मोशन’ बनकर छाया ये एक्टर,अब आर्यन खान की सीरीज से बटोर रहा भारी सुर्खियां

इंडस्ट्री में कई एक्टर अलग-अलग बैकग्राउंड से आए हैं और अपने टैलेंट और स्किल से शोबिज में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं. ऐसे ही एक अभिनेता ने रियलिटी टीवी शो के ऑडिशन देकर इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन शुरुआत में उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और बाद में उन्हें उसी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने का मौका मिला. अब, ये शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशित नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. चलिए जानते हैं ये कौन हैं?

डांस रियलिटी शो से हुए थे रिजेक्ट
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं राघव जुयाल है. ‘किंग ऑफ स्लो मोशन’ के नाम से फेमस राघव ने अपने डांस मूव्स से एक ख़ास फैंस बेस बनाया है और उन्हें ‘स्लो मोशन वॉक’ के लिए जाना जाता है.

बता दें कि राघव जुयाल ने डांस इंडिया डांस सीज़न 3 में अपनी परफॉर्मेंस से फेम हासिल किया था. लेकिन ऑडिशन राउंड के दौरान जज गीता और रेमो डिसूजा ने उन्हें शुरुआत में रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर मौका मिला था.  बाद में, राघव ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2 में ‘राघव के रॉकस्टार्स’ टीम के कप्तान के रूप में भाग लिया और अपने डांस और होस्टिंग करियर को जारी रखा.

 

 

राघव जुयाल का एक्टिंग करियर
बता दें कि राघव ने साल 2014 में आई फ़िल्म ‘सोनाली केबल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ अली फ़ज़ल और रिया चक्रवर्ती थे. इसके बाद उन्होंने रेमो डिसूज़ा द्वारा निर्देशित फ़िल्म एबीसीडी 2 में भी काम किया, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था. इसके बाद उन्होंने डांस प्लस, राइजिंग स्टार और डांस चैंपियंस जैसे कई शोज़ होस्ट किए. राघव ने खतरों के खिलाड़ी सीज़न 7 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर भी हिस्सा लिया था.

फिर राघव ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘किल’, ‘युद्ध’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘बहुत हुआ सम्मान’, ‘अभय’, ‘ग्यारह ग्यारह’ जैसी फ़िल्मों और सीरीज़ में भी काम किया और खूब पॉपुलैरिटी बटोर ली.

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने अभिनय से जीता दिल
राघव हाल ही में नेटफ्लिक्स के हिट शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, सहर बंबा, मोना सिंह, बॉबी देओल और अन्य कलाकारों के साथ नज़र आए हैं. उन्होंने ‘परवेज’ का किरदार निभाया है और एक एपिसोड में इमरान हाशमी के साथ उनकी बातचीत ऑनलाइन वायरल हो गई, जिससे उन्हें खूब तारीफें मिलीं.  एक सीन में, जब राघव का किरदार ‘परवेज’ इमरान हाशमी से मिलता है, तो वह खुद को हाशमी का मशहूर गाना ‘कहो ना कहो’ अरबी में गाने से नहीं रोक पाता. इतना ही नहीं, पूरे शो में उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों ने खूब सराहा.

 

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »