तेलंगाना के जगित्याल में भयानक दर्दनाक हादसा, स्कूली वैन पलटने से 15 छात्र घायल, मचा हड़कंप

तेलंगाना के जगित्याल जिले में आज (25 फरवरी) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब एक निजी स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 15 विद्यार्थी घायल हो गए. हादसा मल्लापुर स्थित मॉडल स्कूल के पास हुआ, जहां ड्राइवर को गति और अनियंत्रित वाहन पर काबू पाने में विफल रहने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई.

मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और छात्रों की हालत देखकर उनके माता-पिता के होश उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह वाहन क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों को लेकर जा रहा था. वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के होने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया था.

बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बच्चों की जान बचाने के लिए कोई देरी नहीं की और वाहन को सही कर घायल बच्चों को बाहर निकाला. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायल विद्यार्थियों को तत्काल मल्लापुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया है. अस्पताल में बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं.

हादसे से खड़े हुए गंभीर सवाल

यह हादसा उन गंभीर सवालों को फिर से उठा रहा है, जो स्कूली वाहनों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर समय-समय पर उठते रहते हैं. ग्रामीण इलाकों में अक्सर स्कूली वाहनों में बच्चों की भीड़ और सुरक्षा मानकों की अनदेखी देखने को मिलती है. टाटा मैजिक जैसे वाहनों का उपयोग अक्सर स्कूल बसों के रूप में किया जाता है, लेकिन कई बार इनकी गति और मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती जाती है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पिछले कुछ समय में तेलंगाना के विभिन्न जिलों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां ओवरलोडिंग और रेस दौड़़ने के चलते बच्चों की जान जोखिम में पड़ी है. अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली वाहनों की फिटनेस और ड्राइवरों के लाइसेंस की सख्त जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »