क्रिकेट के मैदान में WWE वाली फाइट होते-होते बची, इस भारतीय कप्तान को मिली कड़ी सजा, जानें क्या है पूरा मामला

Jammu Kashmir Captain Paras Dogra Fight:HN/ रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में एक खिलाड़ी पर प्रहार करने के लिए पारस डोगरा को सजा मिली है. उन्हें खराब व्यवहार के लिए मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना चुकाना होगा. पारस, जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान हैं और उन्होंने फाइनल मैच के दौरान कर्नाटक के केवी अनीश को हेडबट (सिर से टक्कर) मारा था. फाइनल मैच हुबली (कर्नाटक) में खेला जा रहा है.

यह घटना फाइनल मैच में दूसरे दिन के पहले सेशन में घटित हुई. पारस डोगरा मैच के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. दूसरे दिन 99वें ओवर में पारस दोबारा बैटिंग करने आए. कर्नाटक के गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों से टारगेट किया, वहीं फील्डर उन्हें लगातार स्लेज करते रहे.

101वें ओवर में हालात बिगड़े हुए नजर आए. प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद डोगरा के बल्ले से लगकर बाउंड्री की तरफ चली गई थी. इसी बीच कप्तान डोगरा की केवी अनीश के साथ बहस हो गई, जो सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में मौजूद थे. मामला इतना गरमा गया था कि पारस डोगरा ने हेलमेट से ही अनीश को हेडबट लगा दिया. तुरंत मयंक अगरवाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. उसके बाद अंपायरों ने भी मामले को शांत करवाया.

डोगरा ने ओवर समाप्त होने के बाद अनीश से माफी मांग ली थी, लेकिन उन्हें सजा के तौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना चुकाना होगा. इस पारी में पारस डोगरा 70 रन बनाकर आउट हुए.

मैच का हाल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने मैच में 121 रनों की शतकीय पारी खेली है. उनके अलावा यावेर हसन ने 88 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा कप्तान पारस डोगरा ने 70 रन, अब्दुल समद ने 61 रन, कन्हैया वाधवान ने भी 70 रन बानाए और अभी तक साहिल लोतरा जम्मू-कश्मीर की ओर से पारी में 50+ स्कोर करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »