विजय देवरकोंडा की कार का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बची हीरो की जान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया है. ये हादसा तब हुआ जब वो हैदराबाद जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार एक तेज रफ्तार गाड़ी से टकरा गई.  खबरों के मुताबिक एक्टर को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई, उनकी जान बाल-बाल बची है.

तेज रफ्तार ने मारी एक्टर की कार को टक्कर

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा के साथ ये हादसा तब हुआ, जब एक्टर पुत्तापर्थी से हैदराबाद जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने विजय की गाड़ी पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर होने के बाद दूसरी गाड़ी में सवार ड्राइवर रूकने की जगह दूसरे रास्ते से भाग निकला. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

 

रश्मिका से सगाई को लेकर चर्चा में हैं एक्टर

विजय देवरकोंडा इस वक्त एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरों के अनुसार दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली है. अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है. हालांकि इन खबरों पर अभी विजय और रश्मिका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. वहीं सगाई की खबरों के बीच विजय को उनके परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर स्पॉट किया गया. जहां उनके हाथ में अंगूठी भी नजर आईं. एक्टर की ये तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं.

कैसे शुरू हुई विजय-रश्मिका की लव स्टोरी?

बता दें कि साल 2018 में रश्मिका और विजय ने फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में एकसाथ काम किया था. तभी उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी. इसके बाद दोनों कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट हुए. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी. अब खबरें हैं कि अगले साल की शुरुआत में ही रश्मिका और विजय शादी कर सकते हैं.

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »