पीएम मोदी ने की CJI गवई से बात, जूता फेंकने की कोशिश पर कहा- ‘हर भारतीय नाराज है’

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (6 अक्तूबर 2025) को एक वकील ने सीजेआई बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ जस्टिस से बात की और इस हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, “आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय नाराज है. हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. यह अत्यंत निंदनीय है.”

पीएम मोदी ने चीफ जस्टिस के धैर्य की सराहना की

पीएम मोदी ने कहा, “ऐसी स्थिति में चीफ जस्टिस बीआर गवई ने जो धैर्य दिखाया है उसकी मैं सराहना करता हूं. यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

सुप्रीम कोर्ट के एक वकील राकेश किशोर ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई की कोर्ट में हंगामा किया. आरोप है कि वकील ने सीजेआई से दुर्व्यवहार किया. उसने कोर्ट में नारे भी लगाए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. पुलिस उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गई.

सीजेआई के सामने नारे लगाने लगे वकील

जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों के एक मामलों की सुनवाई के लिए मेंशन सुन रही थी तभी वकील भड़क उठा. बताया जा रहा है कि वकील ने ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा भी लगाया. हालांकि इस दौरान सीजेआई गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी.

हंगामे के बाद सीजेआई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों से कहा, “हम इस तरह की हरकतों से प्रभावित नहीं होते और सुनवाई जारी रहेगी. कोर्ट के काम में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए.” हंगामा करने वाले वकील को सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थित डीसीपी कार्यालय में ले जाया गया और पूछताछ की गई. इस घटना के बाद चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों, सेक्रेटरी जनरल और सिक्योरिटी इंचार्ज से बात की है.

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. एसोसिएशन ने कहा, “एक वकील के कृत्य पर हम सर्वसम्मति से पीड़ा व्यक्त करते हैं, जिसने अपने अनुचित और असंयमित व्यवहार से भारत के चीफ जस्टिस और उनके साथी जजों के पद और अधिकार का अनादर करने का प्रयास किया.” हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »