‘जिनको नेपाल से प्रेम है वो तत्काल नेपाल जाएं’, लद्दाख हिंसा के बीच देवेंद्र फडणवीस का प्रदर्शनकारियों को सीधा मैसेज

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने Gen-Z प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत के युवा के पास वक्त नहीं है, वह अपने काम में व्यस्त है. उन्होंने नेपाल मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे Gen-Z से ज्यादा लगाव है, वह नेपाल चला जाए.

इंडिया टुडे के मुताबिक फडणवीस ने राहुल गांधी के Gen-Z वाले सवाल पर कहा कि भारत और नेपाल की स्थिति काफी अलग है. उन्होंने कहा, जिसे नेपाल से प्रेम है, वह नेपाल चला जाए.” उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के पास विरोध प्रदर्शन का समय नहीं है. वे स्टार्टअप, एआई और आईटी जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और व्यस्त हैं.

Gen-Z के बहाने राहुल गांधी पर साधा निशाना

फडणवीस ने कहा, ”भारतीय युवा इंजीनियर हैं और उन्होंने दुनिया भर में पहचान बनाई है. वे सिलिकॉन में मिलते हैं. भारत के Gen-Z के विचार और सोच नेपाल से बहुत अलग है. वे उनकी तरह काम नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने सभी तरह के हथकंडे अपना लिए, लेकिन वे अब हताश और निराश हैं. उन्हें लगता है कि Gen-Z से अपील करके कुछ करा लेंगे, लेकिन हमारे Gen-Z की नजर में राहुल गांधी की क्या अहमियत है, यह मैं नहीं बोल सकता.”

नेपाल में हुआ हिंसक आंदोलन

बीते दिनों नेपाल में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान काठमांडू में हजारों की संख्या में Gen-Z सड़कों पर उतर आए. उन्होंने कई सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक आंदोलन की वजह से केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया. हालांकि अब देश में शांति बहाल हो चुकी है और अंतरिम सरकार भी बन गई है.

बता दें कि नेपाल के बाद लद्दाख में Gen-Z सड़कों पर उतर आए. लेह में बुधवार (24 सितंबर) को भयंकर प्रदर्शन हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »