जिनपिंग संग बातचीत के बाद ट्रंप ने किया चीन दौरे का ऐलान, जानें टिकटॉक डील के अलावा किन मुद्दों पर हुई चर्चा जानें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को फोन पर बातचीत हुई. तीनों महीने बाद दोनों नेताओं के बीच टिकटॉक डील, फेंटेनाइल और व्यापार संबंधी तनाव को लेकर बात हुई. ट्रंप ने ये भी कहा कि वह दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.

टिकटॉक डील समेत इन मुद्दों पर हुई बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमने शी जिनपिंग से ट्रेड, फेंटेनाइल, टिकटॉक डील रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को को समाप्त करने की आवश्यकताओं सहित कई मुद्दों पर बात की. हमारी बातचीत काफी सकारात्मक रही. मैं अगले साल की शुरुआत में चीन जाऊंगा और राष्ट्रपति जिनपिंग भी सही समय पर अमेरिका आएंगे. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हम जल्द ही फिर से फोन पर बात करेंगे.” ट्रंप ने जल्द ही टिकटॉल डील को लेकर अंतिम निर्णय लेने के संकेत दिए.”

अमेरिका और चीन के बीच इस समय टिकटॉक और ट्रेड डील का मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (16 सितंबर 2025) को घोषणा की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक को लेकर डील हो गई है. चीन स्थित बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक के दुनिया भर में लगभग दो अरब उपयोगकर्ता हैं.

डील होने के क्या बदलेगा?

इस डील के तहत टिकटॉक का नियंत्रण अमेरिकी कंपनियों के हाथों में आ जाएगा. ट्रंप ने दावा किया था कि टिकटॉक को खरीदने के लिए अमेरिका की कंपनियां सामने आईं हैं. अमेरिका में जनवरी 2025 में ही टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया था, लेकिन अभी तक इसका संचालन जारी है. टिकटॉक के अमेरिका में करीब 170 मिलियन यूजर्स हैं.

वाशिंगटन और बीजिंग ने टैरिफ कम करने के लिए एक समझौता किया है, जो नवंबर में समाप्त हो जाएगा. इसके तहत अमेरिका चीनी आयात पर 30 फीसदी टैरिफ लागू करेगा, जबकि चीन अमेरिकी उत्पादों पर 10 फीसदी शुल्क लगाएगा. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »