राहुल गांधी ने जिन विधानसभाओं का जिक्र कर लगाए आरोप, उन्हीं विधानसभाओं के आंकड़ों से चुनाव आयोग किया पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आरोप लगा रहें हैं कि भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग मतदाता सूची से विपक्षी वोटरों के नाम बड़े पैमाने पर हटा रहा है. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में मतदाता सूची में गड़बड़ियां सामने आई हैं. इस पर चुनाव आयोग ने शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को आधिकारिक बयान जारी देते हुए उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाने या जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह कानून सम्मत है.

आयोग ने साफ किया है कि कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन फॉर्म-7 भरकर मतदाता सूची से नाम हटाने का आवेदन दे सकता है, लेकिन इससे नाम अपने आप डिलीट नहीं हो सकता है. नियमों के तहत संबंधित मतदाता को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया जाता है और केवल जांच के बाद ही नाम हटाने की अनुमति मिलती है.

कर्नाटक के आलंद मामले को लेकर चुनाव आयोग का बयान

कर्नाटक के आलंद मामले का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि साल 2023 में वहां 6,018 आवेदन नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए थे. जांच में केवल 24 आवेदन सही पाए गए, जबकि बाकी 5,994 आवेदन फर्जी थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए आलंद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई. इसी तरह महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा में 7,792 नए मतदाता आवेदन आए थे, जिनमें से 6,861 अमान्य पाए गए और खारिज कर दिए गए.

आयोग ने बताया कि इन मामलों की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है और चुनाव आयोग लगातार जांच एजेंसियों को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करा रहा है. आयोग का कहना है कि उसकी प्राथमिकता हर योग्य नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना और अयोग्य प्रविष्टियों को हटाना है.

लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास 

चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि मतदाता सूची की तैयारी एक पारदर्शी प्रक्रिया है और इसे लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने से केवल मतदाताओं में भ्रम और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास बढ़ता है. आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी से बयान दें और मतदाता सूची जैसे संवेदनशील विषय पर तथ्यहीन आरोपों से बचें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »