‘हवस’ से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वाली हसीना, फिल्म रिलीज से पहले ही एक वीडियो ने कर दिया था पूरे बॉलीवुड में चर्चित

मेघना नायडू ने भारतीय सिनेमा की कई भाषाओं में काम करके खुद को एक अलग मुकाम दिया है. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने यह साबित किया है कि मेघना सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं. इस वजह से उन्हें मल्टीटास्कर एक्ट्रेस कहा जा सकता है.

मेघना नायडू की एजुकेशन

मेघना नायडू का जन्म 19 सितंबर 1980 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था. उनके पिता एयर इंडिया में काम करते थे और एक टेनिस कोच भी थे, जबकि उनकी मां स्कूल टीचर थीं.

मेघना का बचपन मुंबई में बीता, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने अंधेरी से बीकॉम की डिग्री हासिल की. बचपन से ही मेघना को डांस का शौक था और उन्होंने सात साल तक भरतनाट्यम सिखा. इसके अलावा, वे चार साल तक अमेरिका में टेनिस की कोचिंग भी दे चुकी हैं.

18 साल मे किया अपना फिल्मी डेब्यू

मेघना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 18 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म प्रेमा साक्षी से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने तेलुगु के साथ-साथ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. उन्हें बड़ा ब्रेक 2002 में म्यूजिक वीडियो कलियों का चमन से मिला. यह गाना रिमिक्स वर्जन में था, जिसे लता मंगेशकर के गाने थोड़ा रेशम लगता है पर बनाया गया था. इस म्यूजिक वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

 

इसके बाद मेघना ने फिल्म हवस के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उन्होंने बोल्ड भूमिका निभाई. हालांकि, इस फिल्म के आने के पहले ही रीमिक्स गाने के वीडियो ने उन्हें चर्चा में ला दिया था.

इसके बाद उन्होंने जैकपॉट, माशूका, क्वालिटी ऑफ लव जैसी फिल्मों में भी काम किया. हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन उन्होंने साउथ फिल्मों में लगातार काम किया. तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में उन्होंने अपनी वर्सेटाइल प्रतिभा दिखाई.

मेघना नायडू की वर्सेटाइल पर्सनैलिटी

मेघना नायडू की वर्सेटाइल फिल्मों में काम करने की वजह से उन्हें सभी एरियाज के दर्शकों ने भी पहचाना. वे सिर्फ हिंदी सिनेमा की ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा की भी लोकप्रिय अभिनेत्री रहीं. इसके साथ ही, उन्होंने टीवी की दुनिया में भी कदम रखा और खतरों के खिलाड़ी और डांसिंग क्वीन जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया. वे टीवी सीरियल जोधा अकबर और ससुराल सिमर का में भी नजर आईं.

 

मेघना ने टेनिस खिलाड़ी लुइस मिगुएल रीस से शादी की और अब वे दुबई में अपने पति के साथ रहती हैं. शादी के बाद उन्होंने फिल्म और टीवी की दुनिया से दूरी बना ली, लेकिन वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »