Shardiya Navratri 2025: 10 दिन का महासंयोग! जानें कब शुरू होगा, सुख-समृद्धि और आरोग्य का पर्व नवरात्रि! गुरुश्री पं. हरिओम बुटोलिया, ज्योतिषाचार्य

गुरुश्री पं. हरिओम बुटोलिया, ज्योतिषाचार्य भोपाल 7987779054
Shardiya Navratri 2025:HN/ सितंबर माह में वर्ष के सबसे प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र की भी तिथियां है. ऐसे में पितृपक्ष के बाद ही शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएगा. जानकारों की माने तो इस बार 10 दिन तक शारदीय नवरात्र की तिथियां हैं, जिस अवधि पर श्रद्धालुओं द्वारा किए गए पूजन विशेष फलदायी है.

एबीपी न्यूज ने काशी के ज्योतिष विद्या के जानकार पं. संजय उपाध्याय से शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर खास बातचीत की है .

22 सितंबर से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र पर्व
काशी के ज्योतिष विद्या के जानकार पं. संजय उपाध्याय ने बताया कि – प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र इस वर्ष 22 सितंबर से शुरू हो रहा है, नवरात्र की चतुर्थी तिथि 25 और 26 सितंबर दोनों दिन रहेगी.

इस वजह से यह नवरात्र 10 दिन का होगा. नवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इसके ठीक अगले दिन 2 अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व मनाने की तिथि है. एक सुखद संयोग है जब इस बार शारदीय नवरात्र का पर्व 10 दिन का होगा. माता के गज पर आने से लोगों को सुख समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होगी. यह नवरात्र राष्ट्र की उन्नति और प्रगति के लिए भी अति महत्वपूर्ण है.

पूरे नवरात्र लोग करते हैं विधि विधान से पूजा
भारतवर्ष में चैत्र और शारदीय नवरात्र महत्वपूर्ण पर्व में से एक माना जाता है. शारदीय नवरात्र पर माता के अलग-अलग स्वरूप की श्रद्धालु पूजा करते हैं. सात्विक आहार ब्रह्मचर्य और संयमित जीवन के साथ हर तिथि पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है.

शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा पंडाल भी लगाया जाता है जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. शहर में एक अलग ही रौनक देखी जाती है. ऐसे में लोगों को पुरे वर्ष नवरात्र का बेसब्री से इंतजार रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »