‘PM ओली दें तुरंत अपना इस्तीफा’, नेपाल की दुर्दशा पर भारत के पूर्व राजनयिक ने चीन को लेकर कही ये बात

भारतीय विदेश सेवा के पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने नेपाल की मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि नेपाल आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है और इसका सबसे बड़ा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है.

वोहरा ने कहा कि नेपाल में बेरोजगारी दर 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. उन्होंने भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा और बेड नहीं मिलते, सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए घूस देनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि नेपाल की कृषि व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है और लगातार आने वाले भूकंपों ने हालात और बिगाड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत हमेशा सबसे पहले मदद करता है, लेकिन कई बार वहां राहत सामग्री को बेचते हुए भी देखा गया.’

नेपाल को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना मकसद

वोहरा ने चीन की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘चीन को फर्क नहीं पड़ता कि नेपाल में कितने लोग मरते हैं या भूखे रहते हैं. उसका मकसद सिर्फ नेपाल को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना है.’ पूर्व राजनयिक ने सीधे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है. आपने सोशल मीडिया बंद कर दिया, इससे लोग और भड़केंगे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी कह दिया है कि हम बच्चों पर गोली नहीं चलाएंगे. ओली साहब को अब नेपाल फर्स्ट सोचना चाहिए, न कि केवल अपनी कुर्सी.’

2015 के नेपाल भूकंप की दिलाई याद

वोहरा ने याद दिलाया कि 2015 के भूकंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 15 मिनट में राहत सामग्री भिजवाने का फैसला लिया था. उस समय नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा था कि नेपाल भाग्यशाली है कि भारत उसका पड़ोसी है.

उन्होंने नेपाली जनता से अपील की है कि भारत उनके साथ खड़ा है और उनका फायदा नहीं उठाना चाहता. उन्होंने कहा, ‘आप चीन पर भरोसा मत कीजिए, वह सिर्फ आपका इस्तेमाल करेगा. भारत नौजवानों के भविष्य के लिए स्टार्टअप और विकास की बात करता है, जबकि चीन पहले गला काटता है और बाद में पूछता है यह कौन है.’ हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »