1929 Lahore Conspiracy Case: देश के इन गद्दारों के कारण हुई भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी, अंग्रेजों से मिला मोटा इनाम

भारत से साइमन कमीशन की वापसी को लेकर 1920 में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. उस वक्त लाहौर में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई लाला लाजपत राय कर रहे थे. ब्रिटिश पुलिस के लाठीचार्ज के चलते उनकी मौत हो गई. इस हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा था और तब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने उनकी हत्या का बदला लेने का फैसला किया.

अप्रैल 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली में केंद्रीय विधान परिषद में बम फोड़ा और बाद में खुद को राजनीतिक बंदी बताते हुए सरेंडर कर दिया. उन्होंने जेल में रहने के दौरान जायज चीजें (किताबें, सिविल ड्रेस) देने की ब्रिटिश हुकूमत से मांग की.

1929 में शुरू हुए लाहौर षड्यंत्र मुकदमे (जिसमें कई अन्य मामले भी शामिल थे). इस केस में कुल 25 लोग नामजद किए गए. इसमें चंद्रशेखर आजाद समेत 9 फरार थे. इस केस में अभियोजन पक्ष ने करीब 500 लोगों की गवाही दिलवाई.

भगत सिंह को स्ट्रेचर पर लाया गया कोर्ट 
लेखक एजी नूरानी ने अपनी किताब द ट्रॉयल ऑफ भगत सिंह पॉलिटिक्स ऑफ जस्टिस में लिखा है कि महीने भर बाद जुलाई में सुनवाई फिर से शुरू हुई तो बटुकेश्वर दत्त की तबीयत इतनी ज्यादा खराब थी कि उन्हें पेशी पर नहीं ले जाया जा सकता था. भगत सिंह और अमर दास की भी हालात खराब थी. राजनीतिक बंदी होने के बावजूद इनकी पेशी हथकड़ी लगाकर की जाती रही, जबकि भगत सिंह को स्ट्रेचर पर कोर्ट में लाया गया था.

भगत सिंह ने मजिस्ट्रेट से क्या कहा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान भगत सिंह ने कहा कि मिस्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस का हमें हथकड़ियां लगाकर लाना राजनाीतिक बंदियों की बेइज्जती है. आपको पुलिस पर आंख मूदकर भरोसा नहीं करना चाहिए और निष्पक्ष होकर सुनवाई करनी चाहिए.

कौन-कौन थे गद्दार
केस की सुनवाई आगे बढ़ने के साथ ही कुछ क्रांतिकारियों ने पाला बदल लिया और अपने ही साथियों के साथ गद्दारी करने लगे. इस लिस्ट में पहला नाम है हंसराज वोहरा का, जो लाहौर कॉलेज में एक वक्त भगत सिंह के साथी हुआ करते थे. राजगुरु पर लिखी अपनी किताब राजगुरु इनविजिबल रिवॉल्यूशनरी में अनिल वर्मा ने लिखा है कि राजगुरु तब तक फरार चल रहे थे. हालांकि इसी बीच उन्हें सबसे बड़ा झटका लगा, जिसने भगत सिंह और उनके साथियों के संगठन की नींव हिलाकर रख दी. उन्होंने लिखा है कि बारी-बारी से हंसराज वोहरा, घोष और बनर्जी सरकारी गवाह बनते चलते गए और क्रांतिकारियों के सारे राज खुलते चले गए.

गद्दारों को अंग्रेजों से मिले इनाम 
हंसराज वोहरा को केस खत्म होते ही पढ़ाई के लिए अंग्रेजों ने लंदन भेजा, जहां उन्होंने पत्रकारिता की डिग्री ली. बाद में अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद उनकी मौत हो गई. सॉन्डर्स की मौत के दौरान भगत सिंह के साथ रहने वाले जयगोपाल को अंग्रेजों ने लंबे वक्त भत्ता दिया. ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक सॉन्डर्स मर्डर मामले में जयगोपाल ने भगत सिंह के खिलाफ गवाही दी. केस खत्म होने के बाद उन्हें 20,000 का ईनाम भी दिया गया.

गद्दारों में अगल नाम है फणीन्द्र नाथ घोष और मनमोहन बनर्जी का. द हिंदू के एक आर्टिकल (डेथ फॉर फ्रीडम) के मुताबिक जब शुक्ला को 1934 में घोष मर्डर के चलते फांसी दी गई तो शुक्ला के माथे पर शौर्य और मुंह से वन्दे मातरम ही गूंजा था.

कौन थे सरदार बहादुर सर शोभा सिंह 
लाहौर षड्यंत्र मुकदमे में गवाही देने वालों में एक प्रमुख नाम था सरदार बहादुर सर शोभा सिंह (मशहूर लेखक खुशवंत सिंह के पिता) का. सर शोभा सिंह अंग्रेजों के करीबी और एक बड़े बिल्डर हुआ करते थे. 7 अक्तूबर 1930 को स्पेशल ट्रिब्यूनल ने सेंट्रल जेल लाहौर में अपना फैसला सुनाया. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा दी गई. फांसी तय तारीख से पहले ही दे दी गई. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »