2 बार लिया संन्यास, अब 4 साल बाद फिर से वापसी कर रचा इतिहास; पूरे कर लिए 10 हजार रन

रिटायरमेंट, चार साल बाद वापसी और फिर बहुत बड़ा कीर्तिमान. जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर की कहानी बेहद दिलचस्प है, जो फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज (SL vs ZIM ODI Series) में व्यस्त हैं. टेलर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 20 रन बनाने के दौरान किया.

पूरे किए 10 हजार रन

ब्रेंडन टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट में 9,989 रन बना लिए थे. दूसरे ODI में सिर्फ 11 रन बनाते ही वो 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने. दूसरे वनडे मैच में 20 रनों की पारी के बाद टेलर के रन 10,009 हो गए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ ग्रांट फ्लावर और एंडी फ्लावर हैं. ग्रांट ने अपने इंटरनेशनल करियर में 10028 रन और एंडी फ्लावर ने 11,580 रन बनाए थे.

  • एंडी फ्लावर – 11,580 रन
  • ग्रांट फ्लावर – 10,028 रन
  • ब्रेंडन टेलर – 10,009 रन

2 बार ले चुके हैं संन्यास

ब्रेंडन टेलर ने पहली रिटायरमेंट साल 2015 में ली थी. दरअसल कोलपक डील के तहत इंग्लैंड में खेलने के लिए टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. कुछ साल बाद उन्होंने रिटायरमेंट से यू-टर्न लेकर 2018 में जिम्बाब्वे टीम में वापसी की. उसके बाद उनकी दूसरी रिटायरमेंट 2021 में आई. टेलर को 2021 में मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने पर ICC ने साढ़े 3 साल बैन की सजा सुनाई थी. साढ़े 3 साल का बैन पूरा करने के बाद उन्होंने 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है.

ब्रेंडन टेलर ने चार साल बाद ODI टीम में वापसी की, लेकिन अपने पहले मैच में ही वो शून्य पर आउट हो गए थे. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 20 रन बनाए, लेकिन इसी दौरान वो 10 हजार इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छूने में कामयाब रहे. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »