जाह्नवी के बाद अब सपना चौधरी का आया ‘लाल साड़ी’ लुक सोशल मीडिया पर छाया, पल्लू ने खींचा लोगों का ध्यान

इन दिनों फैशन की दुनिया में लाल साड़ी एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है. सोशल मीडिया पर लगातार इसका क्रेज देखा जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में ‘लाल कलर की साड़ी’ गाने में नजर आई थीं, जिसने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया. इस गाने के बाद से ही रेड साड़ी का क्रेज और भी बढ़ गया है. अब हर कोई इस लुक को अपना रहा है. आम लड़कियों से लेकर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों तक, हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी शामिल हो गई हैं. सपना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लाल साड़ी पहनकर बेहद खास अंदाज में नजर आ रही हैं.

सपना ने सिंपल लुक को किया एलिवेट
वीडियो में सपना चौधरी की लाल साड़ी यूं तो दिखने में बेहद सिंपल है, लेकिन इसके पल्लू में सफेद रंग के हार्ट शेप के झालर लटकते हुए नजर आ रहे हैं, जो इसे खास बनाते हैं. साड़ी का ये डिजाइन सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यही नहीं, सपना ने इसके साथ जो ब्लाउज पहना है, वह भी काफी स्टाइलिश है. रेड और वाइट कलर के इस ब्लाउज में कॉलर पूरी तरह से लाल रंग का है और पूरे ब्लाउज पर छोटे-छोटे दिल के शेप बने हुए हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए सपना ने अपने बालों का खूबसूरत सा जूड़ा बनाया है, कानों में स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने हैं और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई है, जो उनके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा रही है.

 

सपना का नया गाना ‘सुथरी’
अपनी इस वीडियो में उन्होंने अपना ही नया गाना ‘सुथरी’ का इस्तेमाल किया. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने लिखा, “लाल साड़ी में एक शान, हर कदम पर एक कहानी.”

 

बता दें कि हरियाणवी गाना ‘सुथरी’ को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है. इस गाने में सपना चौधरी और यश बैला की जोड़ी है, जो कि हरियाणवी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. गाने के बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर.के. क्रू ने तैयार किया है. गाने का डायरेक्शन साहिल संधू ने किया है और यह गाना देसी गीत म्यूजिक लेबल के बैनर तले रिलीज हुआ है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »