मात्र 25 हजार के लोन के बदले बच्चे को रख लिया गिरवी, पैसे लेकर पहुंची मां तो कब्र में मिला बेटा

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक बतख पालक को और उनके परिवार को आदिवासी समुदाय की महिला और उनके 3 बच्चों को 25,000 के लोन के बदले बंधुआ मजदूर बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.आरोपियों ने न सिर्फ बंधुआ बनाया बल्कि कोलैटरल सिक्योरिटी के रूप में एक बेटे को भी रख लिया और उसकी मौत हो गई.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आदिवासी समुदाय के लड़के की जब मौत हो गई तो उसे दूसरे प्रदेश में गुप्त रूप से दफना दिया गया. और बतख पालक परिवार ने दावा किया वो पीलिया की वजह से मर गया था. आदिवासी महिला जब ब्याज समेत पैसे वापस देने पहुंची तो आरोपियों ने कहा कि उनका बेटा कहीं भाग गया है.

शव को दूसरे प्रदेश में दफना दिया
पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी व्यक्ति ने कबूल किया कि लड़के की मौत हो गई थी और उसके शव को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित अपने ससुराल के पास दफना दिया था. मंगलवार को पुलिस ने मृतक का शव निकाला.

यानादी आदिवासी समुदाय से आने वाली अंकम्मा उनके पति चेन्चैया और उनके तीन बेटे तिरुपति में बतख पालक के लिए एक साल तक काम करते रहे. जब चेन्चैया की मृत्यु हो गई तो आरोपी महिला और उनके तीन बच्चों से जबरन काम कराते रहे. बतख पालक ने कहा कि वे नहीं जा सकते क्योंकि उनके पति ने उनसे 25,000 रुपये का लोन लिया था.

पति ने लिया था 25,000 रुपये का लोन
अधिकारियों ने बताया कि अंकम्मा और उनके तीनों बच्चों से न्यूनतम मजदूरी पर बहुत लंबे समय तक काम कराया गया. जब अकंम्मा ने जोर देकर कहा कि वह जाना चाहती है तो आरोपियों ने 20,000 रुपये के ब्याज के साथ 45,000 रुपये मांगे. जब उन्होंने पैसे का इंतजाम करने के लिए 10 दिन मांगे तो कहा गया कि एक बच्चे को जमानत के तौर पर छोड़ना होगा.

आदिवासी महिला अंकम्मा की आखिरी बार अपने बेटे से 12 अप्रैल को बात हुई थी. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जब उन्होंने पैसे का इंतजाम कर लिया और बतख पालक से संपर्क किया तो बताया कि लड़के को कहीं और भेज दिया गया है. दबाव डालने पर बताया कि उनका बेटा कहीं भाग गया है. आखिर में इन सबसे तंग आकर महिला ने आदिवासी समुदाय के नेताओं की मदद से पुलिस से शिकायत की, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »