‘ईडी या पीएम मोदी किसी से नहीं डरती DMK’, उदयनिधि स्टालिन बोले- चाहे कुछ भी हो जाए…

Udhayanidhi Stalin:HN/ तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (24 मई 2025) को पुदुक्कोट्टई में ठप पड़े इनडोर स्पोर्ट्स हॉल का निरीक्षण किया. इसे एआईएडीएमके शासन के दौरान शुरू किया गया था. उन्होंने घोषणा की कि काम फिर से शुरू करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि शेष एक करोड़ रुपये स्थानीय सांसदों और विधायकों के फंड से आएंगे.

‘ईडी या पीएम मोदी से नहीं डरती DMK’

मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि इस साल के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है. स्टालिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि डीएमके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है. उन्होंने आत्म-सम्मान और कानूनी प्रतिरोध के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की. इससे पहले उन्होंने अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, जिसमें प्रगति और कुछ देरी दोनों का उल्लेख किया गया.

सरकार बदलने के बाद पिछले चार साल से राज्य में काम नहीं होने के आरोप लगे थे. ऐसे में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने जिला क्रीड़ा भवन में आधे-अधूरे बने इनडोर क्रीड़ा भवन का निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने मीडिया से बात की.

‘डीएमके कोई गुलाम पार्टी नहीं’

उदयनिधि ने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में वित्तीय अधिकार मांगने गए हैं. विपक्ष के नेता सिर्फ राजनीति करेंगे. हम ईडी या पीएम मोदी से नहीं डरते हैं. हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे.” उन्होंने कहा, “डीएमके कोई गुलाम पार्टी नहीं है, जिससे डराया जाए. यह एक कलाकार की ओर से बनाई गई डीएमके है, एक स्वाभिमानी पार्टी.”

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ने कहा, “यह पेरियार के सिद्धांतों वाली पार्टी है. डरने की जरूरत सिर्फ उन लोगों को है जिन्होंने गलतियां की हैं. हमें किसी के सामने झुकने और डरने की भी जरूरत नहीं है. हम उनसे कानूनी तरीके से ही निपटेंगे चाहे कुछ भी हो जाए.” उन्होंने बताया, “शनिवार की सुबह उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. कई कार्य अच्छे हुए हैं. कुछ कार्यों में देरी हो रही है. निर्माण कार्य को तत्काल पूरा करने के लिए कदम उठाए गए हैं.” हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »