समंदर में डूब रहा था विदेशी जहाज, अचानक फरिश्ता बन पहुंची इंडियन कोस्टगार्ड की टीम, बचाई लोगों की जान

Indian Coast Guard:HN/ कोच्चि के पास बीच समंदर में डूब रहे एक विदेशी मालवाहक जहाज से 9 लोगों को बचाया गया है. बाकी लोगों को बचाने के लिए भारतीय कोस्ट गार्ड का ऑपरेशन जारी है. यह मालवाहक जहाज लीबिया का है, जो आधा डूब चुका है. लीबिया का झंडा लगा यह कंटेनर जहाज MSC ELSA 3 है, जो 23 मई को विझिंजम पोर्ट से रवाना हुआ था और 24 मई को कोच्चि पहुंचने वाला था.

इंडियन कोस्ट गार्ड बचाव कार्य में जुटी

मेसर्स एमएससी शिप मैनेजमेंट ने 24 मई को दोपहर करीब 1:25 बजे भारतीय अधिकारियों को कोच्चि से लगभग 38 नॉटिकल मील दक्षिण पश्चिम में तेज लहरों के उठने की सूचना दी और तुरंत सहायता मांगी. भारतीय कोस्ट गार्ड तालमेल स्थापित कर डूब रहे जहाज के ऊपर विमान से बचाव कार्य कर रही है. जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में से 9 को लाइफबोट में हैं, जबकि बाकी बचे 15 लोगों को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

कार्गो शिप के पास उतारे गए कई लाइफबोट

इंडियन कोस्ट गार्ड के विमानों ने मालवाहक जहाज से बाहर निकलने वाले रास्तों के पास कई लाइफबोट उतार दी हैं. डीजी शिपिंग ने भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ समन्वय करके जहाज के प्रबंधकों को जहाज के लिए तत्काल बचाव सेवाएं प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं. जानमाल के नुकसान और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भारतीय कोस्ट गार्ड स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है.

लोगों को दिए गए ये सख्त निर्देश

इस घटना के दौरान कुछ कंटेनर कथित तौर पर समुद्र में गिर गए हैं. इस बीच केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केएसडीएमए (KSDMA) ने चेतावनी दी है कि केरल तट पर वस्तुओं के बहकर आने की संभावना है और किसी भी परिस्थिति में लोगों को वस्तुओं को छूने या तलाशने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. लोगों को निर्देश दिया गया है कि अगर उन्हें समंदर के तट पर कंटेनर दिखे तो वे पुलिस को सूचित करें. हाईन्यूज़ !

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी

Read More »

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘हम छात्रों…’

झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा मार्च निकाल रहे हैं. नौ दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो भी

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »