India tour of England 2025: 27 महीने बाद हुई इस खिलाड़ी की हुई वापसी, इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान

India tour of England 2025:HN/ भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम की अगली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज इंग्लैंड में हैं. भारतीय मेंस टीम जहां इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी तो वहीं महिला क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है.

स्नेह राणा और शेफाली वर्मा की वापसी

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद 3 मैचों की ओडीआई सीरीज खेली जाएगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टी20 स्क्वॉड में 15 और ओडीआई स्क्वॉड में 16 प्लेयर्स शामिल किए गए हैं.

टी20 स्क्वॉड में स्नेह राणा की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 23 फरवरी 2023 को खेला था. यानी 27 महीनों बाद उनकी वापसी हुई है. हालांकि वह हाल ही में श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज में खेली थी, इसमें भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

स्नेह राणा ही नहीं बल्कि विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को विमेंस प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वह अक्टूबर 2024 से सभी फॉर्मेट से बाहर थीं, लेकिन डब्ल्यूपीएल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्हें टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है जबकि वनडे स्क्वॉड में वह शामिल नहीं हैं.

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ODI स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे.

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का T20 स्क्वॉड

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरेशे.

वर्ल्ड कप से पहले महत्वपूर्ण सीरीज

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इसका आयोजन 29 सितम्बर से 26 अक्टूबर के बीच होगा. इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी.

बीसीसीआई कुछ दिन में पुरुष क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का भी ऐलान करेगी. देखना होगा कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद नया कप्तान कौन होता है, वैसे खबर है कि शुभमन गिल के नाम पर मुहर लग गई है. रोहित के साथ विराट कोहली ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »