‘बहुत बढ़िया डार्लिंग…’, गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने शाहरुख़ खान से ऐसा क्यों कहा; वीडियो हो गया वायरल

IPL 2025:HN/ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अभी अंक तालिका में सबसे ऊपर है. आशीष नेहरा की कोचिंग में टीम अपना दूसरा खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. नेहरा ऐसे कोच हैं, जिन्हे देखकर लगता है कि हम कोई फुटबॉल मैच देख रहे हैं. वह पूरे मैच में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले कोच हैं, जो अक्सर बॉउंड्री पर खड़े नजर आते हैं. इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2025 का आयोजन जब रोका गया तब तब सभी प्लेयर्स अपने अपने घर लौट गए थे, फिर भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद इसे बहाल किया गया. इस दौरान शुभमन गिल एंड टीम ही थी, जिसने सबसे पहले दोबारा अभ्यास शुरू किया. टीम की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है, अब उसका अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में है, जिसे जीतकर वह अपना प्लेऑफ का स्थान पक्का करना चाहेगी.

आशीष नेहरा का वीडियो वायरल

गुजरात टाइटंस ने अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हेड कोच आशीष नेहरा खिलाड़ियों को फील्डिंग का अभ्यास करवा रहे हैं. इस दौरान वह शाहरुख़ खान से काफी प्रभावित होते हैं, वह उनकी कैच को देखकर काफी खुश हो जाते हैं. नेहरा उनकी सराहना करते हुए बोलते हैं, “बहुत बढ़िया डार्लिंग.”

 

प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार है गुजरात टाइटंस

गुजरात ने अभी तक खेले 11 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है. 16 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 0.793 का है. बचे हुए 3 मैचों में उसे सिर्फ एक मैच जीतना है और वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

गुजरात टाइटंस के लिए अभी तक सबसे ज्यादा रन साईं सुदर्शन (509) और शुभमन गिल (508) ने बनाए हैं, दोनों ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं और टॉप 5 बल्लेबाजों में क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं, उनके नाम 11 मैचों में 20 विकेट हैं.

GT के लीग मैचों का शेड्यूल

  • 18 मई- DC vs GT (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • 22 मई- GT vs LSG (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • 25 मई- GT vs CSK  (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »