‘शाहिद अफरीदी जैसे लोग अपनी हार पर…’ सलमान, आमिर और शाहरुख खान की चुप्पी पर भड़के राजू वाघमारे

Operation Sindoor:HN/ शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने गुरुवार को सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की मंशा को लेकर बड़ा सवाल किया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के यह तीन खान सिर्फ अपनी फिल्मों में ही देशभक्ति दिखाते हैं. लेकिन, सेना के सम्मान में इनकी ओर से एक पोस्ट तक नहीं आता है. दूसरी ओर भारत से सीजफायर की भीख मांगने वाला पाकिस्तान जहां उसका पूर्व क्रिकेटर हार के जश्न में रैली निकाल रहा है. लेकिन, हमारे यहां तीन खान चुप बैठे हैं.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता ने कहा कि यह बिलकुल सच है कि हारने के बाद भी शाहिद अफरीदी जैसे लोग अपनी हार को जश्न में बदलने और समर्थन जुटाने के लिए रैलियां और जुलूस निकाल रहे हैं. लेकिन बुरी बात यह है कि यहां बॉलीवुड के सितारे अभी भी घर बैठे हैं और सिर्फ अपनी फिल्मों में देशभक्ति दिखा रहे हैं.

तीनों खान पर साधा निशाना

तीनों खान शाहरुख, सलमान या आमिर में से किसी ने भी कोई पोस्ट नहीं किया है और न ही सेना के बारे में कुछ कहा है. चूंकि वे इतने बड़े सेलिब्रिटी हैं, इसलिए वे जो भी कहते हैं, उसका बहुत महत्व है. लेकिन देश के लिए ऐसी मुश्किल परिस्थिति में अगर ये तीनों खान चुप रहते हैं और देश और हमारी सेना के लिए समर्थन नहीं जताते हैं, तो उनका क्या फायदा.

उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो शिवसेना इसकी पूरी तरह से निंदा करती है और शिवसेना इन तीनों खान को अपने स्टाइल में जवाब देगी. जब इनकी मूवी आएगी तक जवाब मिलेगा. उन्होंने कहा कि देश में रहकर अगर देश प्रेम नहीं है तो सबक तो सिखाना ही पड़ेगा. जब वक्त आता है तो यह स्टार दो कदम पीछे जाकर घर पर बैठते हैं.

उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बाकी फिल्मी सितारों ने पोस्ट डाली. अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार सहित अन्य सितारों ने ट्वीट किया. लेकिन, इन तीनों खानों की ओर से कुछ नहीं आया. इन्हें बताना पड़ेगा कि पाकिस्तान के प्रति प्रेम है या फिर भारत के प्रति प्यार कम हो गया है. इन्हें जवाब देना होगा. इन सितारों का ऐसा रवैया रहा तो जाहिर सी बात है कि ‘शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी. शिवसेना स्टाइल में जवाब दिया जाएगा.’ हाईन्यूज़ !

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »