पाकिस्तान का नाम लेने से क्यों डर रहे हैं सेलेब्स? अनुपमा के ‘वनराज शाह’ ने बताई यह बड़ी वजह

Sudhanshu Pandey On Bollywood Celebs:HN/ पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. भारत ने जवाब में ऑपरेशन सिंदूर किया. जिसके बाद से पाकिस्तानी कलाकार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. जहां पाकिस्तानी कलाकार खुलकर बोल रहे हैं वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारों ने चुप्पी साधी हुई है. इस चुप्पी की वजह से वो बहुत ट्रोल हो रहे हैं. अब अनुपमा के वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे ने इसके पीछे की वजह बताई है.

सुधांशु पांडे पहलगाम हमले के बाद से बहुत गुस्से में हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. अब जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने बताया है कि बॉलीवुड सेलेब्स पाकिस्तान का नाम लेने से क्यों डर रहे हैं.

सुधांशु पांडे ने कही ये बात

सुधांशु पांडे ने कहा- बहुत अनफॉर्चूनेट बात है कि हम लोग ऐसे समय पर भी अपना मुंह बंद करके बैठे हैं जिस समय आपको आपके देश को सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत है. मेरा मानना ये है कि हम जिस इंडस्ट्री को बिलोंग करते हैं हम लोग बहुत लोगों को इन्फ्लुएंस करते हैं. अपने काम से अपने शब्दों से बहुत इन्फ्लुएंस करते हैं और मुझे लगता है कि यही समय था या है कि जो हमारी इंडस्ट्री के लोग हैं बड़े-बड़े जो इन्फ्लुएंस वाले स्टार्स हैं उनको इस वक्त खुलकर अपने देश को अपनी आर्म्ड फोर्सेस को सपोर्ट करना चाहिए.

क्या डर बॉलीवुड को रोकता है?

सुधांशु ने कहा- अभी तक ये मैं डाइसेक्ट पूरी तरह से तो नहीं कर पाया हूं लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हां कहीं ना कहीं ये डर है कि यार हमारी पाकिस्तान में भी बहुत ऑडियंस है और ओवरसीज में भी बहुत ऑडियंस है जो हमारी फिल्में देखती है और शायद वो मार्केट ना टूटे या वो मार्केट हमको बचाना है इसलिए हमको डिप्लोमेटिक रहना पड़ेगा. लेकिन मुझे लगता है कि यह समय ऐसा है कि आपको हर तरह की डिप्लोमेसी से ऊपर उठ जाना चाहिए और खुलकर सामने आना चाहिए क्योंकि मैं अपनी आंखों से रोज यह चीज देख रहा हूं कि पाकिस्तान में जितने भी एक्टर्स है जिन्होंने हिंदुस्तान में बहुत काम किया है. जिनको यहां पर बहुत अच्छी फिल्में दी गई और उन्होंने यहां की फिल्मों में काम करने के बाद बहुत सारा नाम कमाया, बहुत फेम कमाई और ग्लोबली वो लोग पहचाने गए.

पाकिस्तान के एक्टर्स ने अपने देश को किया सपोर्ट

सुधांशु ने आगे कहा- पाकिस्तानी एक्टर्स ने भी ऐसे हालातों में भी खुलकर अपनी कंट्री को सपोर्ट किया है. तो मुझे ये समझ में नहीं आ रहा है कि फिर हमारे जो लार्ज स्केल पर जो एक्टर्स हैं उनमें 95% आई वुड से 95% लोगों का वजूद कहां चला गया. क्या कोई वजूद था भी या नहीं है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »