दौड़ने से कई गुना ज्यादा तेजी से आपकी कैलोरी होंगी कम, रोज करें ये कोर एक्सरसाइज

Core Exercises for Calories Burn:HN/ अगर आप वजन घटाने के लिए रोज दौड़ लगाते हैं, लेकिन फिर भी कमर की चर्बी कम नहीं हो रही, तो अब वक्त है कुछ नया अपनाने का. जी हां सिर्फ दौड़ने से नहीं बल्कि कोर एक्सरसाइज से कैलोरी कई गुना तेजी से बर्न होती है. कोर यानी पेट, कमर और पीठ के बीच का वह हिस्सा जो न सिर्फ आपकी ताकत और बैलेंस को मजबूत करता है, बल्कि मोटापे को भी जड़ से खत्म करने में मदद करता है. इसे करने के लिए हम आपको कुछ आसान और प्रभावी कोर एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रोज सिर्फ 15 से 20 मिनट कर सकते हैं.

कोर एक्सरसाइज क्या होती है?

कोर एक्सरसाइज उन व्यायामों का समूह है जो हमारे पेट, कमर, हिप्स और पीठ के निचले हिस्से को मजबूत और टोन करते हैं. इनका असर सीधा आपकी कैलोरी बर्निंग क्षमता पर पड़ता है. जब आपका कोर स्ट्रॉन्ग होता है, तो शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर हो जाती है, जिससे वजन जल्दी घटता है.

दौड़ने से बेहतर क्यों हैं कोर एक्सरसाइज?

कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं.

पेट की चर्बी पर सीधा असर पड़ता है.

बॉडी बैलेंस और पॉश्चर बेहतर होता है.

लंबे समय तक फैट कंट्रोल में रहता है.

इसे घर पर आसानी से किया जा सकता है.

कोर एक्सरसाइज कैसे की जाती है? 

शरीर को एक सीधी रेखा में रखते हुए कोहनी और पंजों पर भार डालें.

30 सेकंड से शुरू करें, धीरे-धीरे 1 मिनट तक जाएं.

क्रंचेस कैसे करते हैं? 

पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और छाती की ओर उठें.

इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

माउंटेन क्लाइंबर्स कर सकते हैं. 

यह कार्डियो और कोर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

इससे हार्ट रेट बढ़ता है और तेजी से फैट बर्न होता है.

अगर आपका लक्ष्य सिर्फ वजन कम करना नहीं है, बल्कि फिट और टोन्ड बॉडी पाना है, तो कोर एक्सरसाइज आपकी फिटनेस जर्नी का अहम हिस्सा बननी चाहिए. दौड़ने से ज्यादा असरदार, आसान और घर बैठे किए जा सकने वाले ये व्यायाम आपके शरीर को नई ऊर्जा और शेप देंगे. यानी आपको बाहर जाकर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है. घर पर ही रहकर एक्सरसाइज की जा सकती है. हाईन्यूज़ !

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »